Skip to main content

मूल अधिकार महत्वपूर्ण नोट्स By VIVEK DOBHAL SIR...


मूल अधिकार के महत्वपूर्ण नोट्स :-

मौलिक अधिकार कितने और कौन कौन से है ।

  1. समता या समानता का अधिकार : अनुच्छेद 14 से 18
  2. स्वतंत्रता का अधिकार : अनुच्छेद 19 से 22
  3. शोषण के विरुद्ध अधिकार : अनुच्छेद 23 से 24
  4. धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार : अनुच्छेद 25 से 28
  5. संस्कृति और शिक्षा संबंधी अधिकार : अनुच्छेद 29 से 30
  6. संवैधानिक उपचारों का अधिकार : अनुच्छेद 32


समता या समानता का अधिकार 

  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 से 18 के मौलिक अधिकार अंतर्गत भारतीय नागरिकों को समानता का अधिकार प्राप्त है। 
  • विधि के समक्ष समानता : अनुच्छेद 14 के तहत भारत के सभी नागरिकों को विधि के समक्ष समता का अधिकार प्राप्त है अर्थात राज्य सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून का प्रावधान करेगा और उसी तरह समान रूप से उसे लागू भी करेगा। 
  • अनुच्छेद 14 में दो वाक्यांशों का उल्लेख किया गया है:-

a.विधि के समक्ष समानता 

b. विधियों का समान संरक्षण 

विधि के समक्ष समानता : विधि के समक्ष समानता वाक्यांश ब्रिटिश संविधान से लिया गया है जिसे डायसी ने 'विधि का शासन' कहां है। इसका अर्थ यह है कि कोई भी व्यक्ति विधि के ऊपर नहीं है तथा एक सी परिस्थिति वाले व्यक्तियों के साथ विधि द्वारा दिए जाने वाले अधिकारों तथा कर्तव्य के संबंध में समान व्यवहार किया जाएगा। 

विधियों का समान संरक्षण : विधियों का समान संरक्षण वाक्यांश अमेरिका के संविधान से लिया गया है जिसका तात्पर्य है कि समान परिस्थितियों वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ समान व्यवहार किया जाएगा। 

नोट : विधि के समक्ष समानता और विधियों का समान संरक्षण भारत में रहने वाले सभी व्यक्तियों को प्राप्त है चाहे वह भारतीय नागरिक हो या विदेशी हो। 

  • सामाजिक समानता : अनुच्छेद 15 के तहत किसी भी भारतीय नागरिक के साथ राज धर्म जाति लिंग, नस्ल,  जन्म-स्थान के आधार पर भेदभाव नहीं करेगा। 

खंड-2 सार्वजनिक स्थानों पर भेदभाव का निषेध करता है।

खंड-3 राज्यों के स्थितियों और बालकों के लिए विशेष प्रावधान करने की शक्ति प्रदान करता है।

  • अवसर की समानता : अनुच्छेद 16  के तहत भारत के सभी नागरिकों को राज्य के अधीन किसी भी पद पर नियुक्ति के लिए उपलब्ध समान अवसर की प्राप्ति का अधिकार होगा।

  • अस्पृश्यता का अंत : अनुच्छेद 17 के तहत अस्पृश्यता का अंत कर दिया गया है यदि कोई इसे अपने जीवन में अपनाता है या ऐसी भावना प्रकट करता है तो उसे दंडनीय अपराध घोषित किया गया है। 
  • उपाधियों का अंत : अनुच्छेद 18 के तहत भारत का कोई भी नागरिक राष्ट्रपति की आज्ञा के बिना किसी अन्य देश से किसी भी प्रकार की उपाधि स्वीकार नहीं करेगा।

नोट : सेना या अकादमिक सामान के सिवाय राज्य अन्य किसी भी उपाधि का प्रावधान नहीं करेगा, क्योंकि उपाधियों को समाप्त कर दिया गया है।


स्वतंत्रता का अधिकार

  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19 से 22 मौलिक अधिकार के अंतर्गत भारतीयों के लिए स्वतंत्रता के अधिकार का प्रावधान करता है।
  • विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता : अनुच्छेद 19 सभी भारतीय नागरिकों को विविध प्रकार के विचार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार प्रदान करता है।

Q.मौलिक अधिकार के अंतर्गत स्वतंत्रता का अधिकार कौन-कौन से हैं?

Ans : भारतीय संविधान में मौलिक अधिकार के अंतर्गत छह प्रकार के स्वतंत्रता का अधिकार का उल्लेख है ,जो इस प्रकार है।

अनुच्छेद 19 (a) : बोलने की स्वतंत्रता एवं प्रेस की स्वतंत्रता। सूचना पाने की स्वतंत्रता का अधिकार।

अनुच्छेद 19 (b) : शांति पूर्वक बिना हथियारों के कथित होने और सभा करने की स्वतंत्रता काा अधिकार।

अनुच्छेद 19 (c) : किसी भी प्रकार के संघ बनाने की स्वतंत्रता का अधिकार।

अनुच्छेद 19 (d) : देश के किसी भी भू-भाग में आवागमन की स्वतंत्रता का अधिकार।

अनुच्छेद 19 (f) : देश के किसी भी क्षेत्र में निवास करने की स्वतंत्रता का अधिकार।


  • अपराधों के लिए दोष सिद्धि के संबंध में संरक्षण : अनुच्छेद 20 भारतीय नागरिकों को अपराधों के लिए दोष सीधी के संबंध में संरक्षण प्रदान करता है।

जैसे : (i) किसी भी व्यक्ति को एक अपराध के लिए सिर्फ एक बार सजा मिलेगी।

(ii) अपराधी को केवल तत्कालीन कानूनी उपबंध के तहत सजा मिलेगी।

(iii) किसी भी नागरिक को स्वयं के विरुद्ध न्यायालय में गवाही देने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।

  • प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता का संरक्षण : अनुच्छेद 21 भारतीय नागरिकों के जीवन एवं शारीरिक स्वतंत्रता का संरक्षण करता है।
  • इसके तहत किसी भी नागरिक को कानून द्वारा निर्मित प्रक्रिया के अतिरिक्त उसके जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता।

नोट : अनुच्छेद 21(a) मूल अधिकार के अंतर्गत राज्य 6 से 14 वर्ष के बच्चों को निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा उपलब्ध कराएगा। (86 वा संविधान संशोधन, 2002)

  • वंदीकरण के संरक्षण की स्वतंत्रता : अनुच्छेद 22 कुछ परिस्थितियों में भारतीय नागरिक की गिरफ्तारी और निरोध के संरक्षण प्रदान करता है।

जैसे (i) यदि किसी नागरिक को मनमाने तरीके से हिरासत में लिया गया है तो उसे हिरासत में लेने का कारण बताना होगा।

(ii) हिरासत में लिए गए नागरिकों 24 घंटों के अंदर (आवागमन को छोड़कर) निश्चित दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया जाएगा।

(iii) हिरासत में लिए गए व्यक्ति को अपने पसंद के अधिवक्ता से सलाह लेने की अधिकार होगा।


शोषण के विरुद्ध अधिकार

  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 23 और 24 मौलिक अधिकार के अंतर्गत भारतीय नागरिकों के शोषण के विरुद्ध अधिकार प्रदान करता है।
  • मानव क्रय विक्रय निषेध और बलात श्रम का निषेध : अनुच्छेद 23 में मानव के दूर व्यवहार और बलात श्रम का प्रतिशत किया गया है। ऐसा करना दंडनीय अपराध घोषित किया गया है।
  • बालकों के नियोजन निषेध : अनुच्छेद 24 में 14 वर्ष से कम उम्र वाले किसी बच्चे को कारखाने, खनन क्षेत्र या अन्य किसी प्रकार के जोखिम भरे कार्य पर नियुक्त करना दंडनीय अपराध घोषित किया गया है।


धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार

  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 से 28 मौलिक अधिकार के अंतर्गत धार्मिक स्वतंत्रता का प्रधान करता है।
  • धार्मिक आचरण एवं प्रचार की स्वतंत्रता : अनुच्छेद 25 के अंतर्गत भारतीय नागरिकों को किसी भी धर्म को मानने तथा उसका प्रचार प्रसार करने की स्वतंत्रता प्रदान की गई है।
  • धार्मिक कार्यों के प्रबंध की स्वतंत्रता : अनुच्छेद 26 भारतीय नागरिकों को अपने धर्म के लिए संस्थाओं की स्थापना करने, संचालन करने तथा विधि सम्मत संपत्ति अर्जित करने, स्वामित्व रखने तथा नियंत्रण का अधिकार देता है।
  • अनुच्छेद 27 के अंतर्गत राज्य किसी भी नागरिक को, जिसकी आय, किसी भी धर्म या धार्मिक संप्रदाय की प्रगति में व्यय के लिए निश्चित कर दी गई है उसे ऐसे कर देने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।
  • अनुच्छेद 28 के अंतर्गत राज्य विधि से पूर्ण रूप से संचालित किसी शिक्षण संस्थान में कोई धार्मिक शिक्षा नहीं दी जाएगी।इस प्रकार का कोई शिक्षण संस्थान अपने विद्यार्थियों को किसी भी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने या किसी धर्म उपदेश को बलपूर्वक सुनने के लिए बाध्य नहीं करेगा।


संस्कृति एवं शिक्षा संबंधी अधिकार

  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 29 और 30 मौलिक अधिकार के अंतर्गत भारतीय नागरिकों के लिए संस्कृति एवं शिक्षा संबंधी अधिकार का प्रधान करता है।
  • अल्पसंख्यकों के हितों का संरक्षण : अनुच्छेद 29 भारत के नागरिकों को जिनकी अपनी विशेष भाषा, लिपि या संस्कृति है, उसे बनाए रखने का उन्हें पूरा अधिकार देता है।किसी भी नागरिक को, भाषा, जाति,धर्म और संस्कृति के आधार पर किसी भी सरकारी शैक्षिक संस्था में प्रवेश से नहीं रोका जा सकेगा।
  • शिक्षा संस्थाओं की स्थापना और प्रशासन करने का अल्पसंख्यक वर्गों का अधिकार : अनुच्छेद 30 कोई भी अल्पसंख्यक वर्ग अपनी पसंद का शैक्षणिक संस्था चला सकता है और सरकार उसे अनुदान देने में किसी तरह की भेदभाव नहीं करेगी।

संवैधानिक उपचारों का अधिकार

  • डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मान्यता थी कि भारतीय संविधान का अनुच्छेद 32 संविधान का सर्वाधिक महत्वपूर्ण प्रावधान है, जो मौलिक अधिकार का एक अहम अंग माना जाता है इसके बिना संविधान अधूरा है। उनके अनुसार संवैधानिक उपचारों का अधिकार 'संविधान की आत्मा' एवं हृदय है।
  • अनुच्छेद 32 के अंतर्गत मौलिक अधिकारों को परिवर्तित करने के लिए समुचित करवाओ द्वारा उच्चतम न्यायालय में आवेदन करने का अधिकार प्रदान किया गया है।

मौलिक अधिकार (रीट) कितने और कौन कौन से हैं

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 32 द्वारा सर्वोच्च न्यायालय को 5 प्रकार के रीट निकालने की अधिकार प्रदान की गई है:-

  1. बंदी प्रत्यक्षीकरण (Habeas Corpus)
  2. परमादेश (Mandamus)
  3. प्रतिषेध लेख (Prohibition)
  4. उत्प्रेषण (Centiorari)
  5. अधिकार पृच्छा लेख (Quo-warranto)


बंदी प्रत्यक्षीकरण (Habeas Corpus) :-

यह बंदी प्रत्यक्षीकरण लेख (रीट) उस व्यक्ति के विरुद्ध जारी किया जाता है जो किसी अन्य व्यक्ति को निरोध में रखता है। उसको गिरफ्तार करने वाले व्यक्ति को यह आदेश दिया जाता है कि 24 घंटे के अंदर वह उस व्यक्ति को दंडाधिकारी के सामने उपस्थति करे। इस दौरान यात्रा के समय को शामिल नहीं की जाती है।

परमादेश (Mandamus) :-

यह प्रमादेश लेख कुछ पदाधिकारी को जारी किया जाता है, जो अपने सार्वजनिक कर्तव्य से विमुख हो गया है। जिससे वहां अपने कर्तव्य का पालन कर सकें।

प्रतिषेध लेख (Prohibition) :-

यह प्रतिषेध लेख सर्वोच्च न्यायालय या उच्च न्यायालय द्वारा अधीनस्थ न्यायालय को जारी किया जाता है। इस लेख के माध्यम से शीर्ष न्यायालय अधीनस्थ न्यायालय को उसके क्षेत्राधिकार के बाहर जाकर किसी भी मामले पर कार्रवाई करने से रोकता है। जिससे किसी नागरिक के साथ अन्याय ना हो।

उत्प्रेषण (Centiorari) :-

यह उत्प्रेषण लेख (रिट) सर्वोच्च एवं उच्च न्यायालय द्वारा अधीनस्थ न्यायालय को जारी किया जाता है। यह आदेश दिया जाता है कि किसी लंबित मुकदमे के न्याय निर्णय के लिए उसे वरिष्ठ न्यायालय को भेजा जाए

अधिकार पृच्छा लेख (Quo-warranto) :-

यह अधिकार लेख सर्वोच्च या उच्च न्यायालय द्वारा, उसे जारी किया जाता है, जो ऐसे पदाधिकारी के रूप में कार्य करने लगता है,जिस रूप में कार्य करने का उसे वैधानिक अधिकार प्राप्त नहीं होता है। न्यायालय इस लेख के माध्यम से उस व्यक्ति से पूछता है कि किस अधिकार से वह कार्य कर रहा है।


Create By Vivek Dobhal Sir (GS TEACHER)

Comments

Post a Comment

Thanku For Visiting

Popular posts from this blog

Uttarkashi: गंगोत्री रेंज के समीप दिखा दुर्लभ हिम तेंदुआ, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से जमे नदी नाले ।

गंगोत्री रेंज में झाला के समीप दुर्लभ हिम तेंदुआ दिखा। वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से नदी नाले जम गए हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी होने से नदी नाले जम गए हैं। इसलिए दुर्लभ वन्यजीव 2500 से 3000 मीटर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दिखने लगे हैं। सोमवार को गंगोत्री रेंज में हर्षिल घाटी के झाला गांव के समीप पहाड़ी पर दुर्लभ हिम तेंदुआ बर्फ के बीच घूमता हुआ दिखा।स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया है। स्थानीय युवा धीरज रावत ने बताया कि इन दिनों क्षेत्र में आवाजाही कम होने के कारण स्नो लेपर्ड बहुत देर तक झाला के आसपास घूमता रहा। उसके बाद वह उच्च हिमालयी क्षेत्र की ओर चला गया। गंगोत्री रेंज के रेंज अधिकारी यशवंत चौहान ने कहा कि दुर्लभ हिम तेंदुआ समुद्रतल से 3500 से 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर रहते हैं। इन दिनों ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पानी की कमी के कारण दुर्लभ वन्यजीव भरल निचले इलाकों की ओर आते हैं। इसलिए कई बार हिम तेंदुआ भी इनके पीछे निचले क्षेत्रों में आ जाते हैं। क्योंकि भरल हिम तेंदुओं का मुख्य भोजन होता है। करीब चार वर्ष पूर्व भी झाला के समीप हिम तेंदु...

उत्तराखंड पत्रकारिता व स्वतंत्रता आंदोलन | Top Exam Questions।। VDO, Patwari, Police, Forest Garud, RO/ARO

1. भारत में सर्वप्रथम प्रिंटिंग प्रेस खोलने का श्रेय पुर्तगालियों को दिया जाता है। 2. उत्तराखण्ड में प्रथम समाचार पत्र द हिल्स का प्रकाशन 1842 ई. में मसूरी से हुआ। 3. द हिल्स समाचार पत्र के संपादक जान मैकिनन थे। 4. जान मैकिनन ने प्रथम प्रिंटिंग प्रेस मसूरी में खोली। 5. द हिल्स समाचार पत्र का प्रकाशन 1850 ई. में बंद हुआ। 6. भारत का प्रथम हिन्दी समाचार पत्र उदन्त मार्तण्ड 1826 ई. में प्रकाशित हुआ। 7. देश भक्त प्रेस की स्थापना बी. डी. पाण्डे ने की। 8. उत्तराखण्ड का प्रथम हिन्दी समाचार पत्र समय विनोद नैनीताल से प्रकाशित हुआ। 9. समय विनोद समाचार पत्र के संपादक जयदत्त जोशी थे। 10. 1 अप्रैल 1877 का अंतिम अंक समय विनोद समाचार पत्र का था। 11. समय विनोद समाचार पत्र का प्रकाशन 1877 ई. में बंद हुआ। 12. अंग्रेजों के समकक्ष पद पर भारतीयों को कम वेतन देने का विरोध समय विनोद में किया गया। 13. 1878 ई. में द ईगल समाचार पत्र का संपादन मॉर्टन ने किया। 14. अल्मोड़ा में डिबेटिंग क्लब के संस्थापक भीमसिंह थे। 15. डिबेटिंग क्लब की स्थापना की सलाह बुद्धि बल्लभ पंत ने दी। 16. अल्मोड़ा अख़बार का प...

उत्तराखंड में प्रमुख प्राचीन मापतौल प्रणाली लंबाई (भूमि आदि) मापन प्रणाली |

🏔️ उत्तराखंड में प्रमुख प्राचीन मापतौल प्रणाली लंबाई (भूमि आदि) मापन प्रणाली  * राज्य में भूमि मापन की दो मुख्य इकाई है - मुट्ठी व नाली  * 16 मुट्ठी (बीज की मात्रा) = एक नाली  * 1 नाली = 200 वर्ग मी०  * 2.5 नाली = 1 बीघा या 40 मुट्ठी  * एक हेक्टेयर = 50 नाली या 10,000 वर्ग मी  * 1 गज = 0.91 वर्ग मी  * 45 गज = एक विश्वा ठोस (धातु आदि) मापन प्रणाली  * रुपये की छोटी इकाई कुड़ी होती थी  * 12 टका = 1 सवासेर  * 10 कुड़ी = एक दमड़ी  * 3 पाई = 1 पैसा  * 4 पैसा = 1 आना  * 16 आना = एक रूपया  * 8 रत्ती = एक माशा  * 12 माशा = एक तोला या 10 ग्राम  * 5 तोला = एक पल  * 100 तोला या 20 पल = एक टका ठोस व अन्य मापन प्रणाली  * 1 मुट्ठी = 62.5 ग्राम होता है  * 8 मुट्ठी = एक सेर  * 1 सेर = 500 ग्राम  * 2 सेर = एक कुड़ी या 1 किग्रा  * 2 किग्रा = एक पाथा  * 8 पाथा = 1 डाल या 16 किग्रा  * 1 मण = 20 पाथा या 40 किग्रा  * 2 कुड़ी = 1 पाथा = 2 किग्रा  * 2 डाल = 1 द्रोण = 32 किग्रा ...

UKSSSC स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड जारी, वहीं कनिष्ठ सहायक भर्ती में कई चयन निरस्त - पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें

Introduction: ​उत्तराखंड के सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए दो बड़ी खबरें सामने आई हैं। एक तरफ जहाँ UKSSSC ने आशुलिपिक (Stenographer) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, वहीं दूसरी ओर UKPSC ने कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant) भर्ती प्रक्रिया में बड़ा एक्शन लेते हुए कई अभ्यर्थियों का चयन निरस्त कर दिया है। ​अगर आपने भी इन परीक्षाओं के लिए आवेदन किया था, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। ​ 1. UKSSSC आशुलिपिक (Stenographer) एडमिट कार्ड 2026 ​उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आशुलिपिक/वैयक्तिक सहायक के पदों के लिए लिखित परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। ​ परीक्षा तिथि: 16 फरवरी 2026। ​ एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें: ​आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर जाएं। ​'Admit Card' लिंक पर क्लिक करें। ​अपना नाम, पिता का नाम और जन्म तिथि दर्ज करें। ​एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट ले लें। ​ नोट: परीक्षा केंद्र पर अपना मूल पहचान पत्र (Aadhar Card/Voter ID) ले जाना न भूलें। ​ 2. उत्तराखंड कनिष्ठ सहायक भर्ती: चयन निरस्...

Padma Awards 2026: पद्म पुरस्कार पाने वालों की सूची जारी यहां देखें ।

भारत सरकार ने Padma Awards 2026 की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस वर्ष कुल 131 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए जाएंगे। पद्म पुरस्कार 2026: संक्षिप्त विवरण :-  कुल पुरस्कार: 131 पद्म विभूषण: 5 पद्म भूषण: 13 पद्म श्री: 113 प्रदानकर्ता: भारत के राष्ट्रपति   पद्म विभूषण 2026 (5 विजेता) देश के सर्वोच्च योगदान के लिए इन विभूतियों को सम्मानित किया गया: धर्मेंद्र सिंह देओल (महाराष्ट्र) – कला (अभिनय) वी. एस. अच्युतानंदन (केरल) – सार्वजनिक मामले जस्टिस के. टी. थॉमस (केरल) – सार्वजनिक मामले एन. राजम (उत्तर प्रदेश) – कला (वायलिन वादन) पी. नारायणन (केरल) – साहित्य और शिक्षा पद्म भूषण 2026 (13 विजेता) कला, खेल, उद्योग, चिकित्सा और समाजसेवा से जुड़े प्रमुख नाम: अलका याज्ञनिक – कला (गायन) ममूटी – कला (अभिनय) विजय अमृतराज – खेल (टेनिस) उदय कोटक – व्यापार एवं उद्योग शिव सोरेन – सार्वजनिक मामले पीयूष पांडे – कला (विज्ञापन) भगत सिंह कोश्यारी – सार्वजनिक मामले डॉ. नोर...

UKSSSC सहायक अध्यापक (LT) विशेष शिक्षा शिक्षक परीक्षा 2026 - नई परीक्षा तिथि घोषित |​UKSSSC Assistant Teacher (LT) Special Education Teacher Exam 2026 - New Exam Date Announced

UKSSSC सहायक अध्यापक (LT) विशेष शिक्षा शिक्षक परीक्षा 2026 - नई परीक्षा तिथि घोषित |  ​उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विज्ञापन संख्या-73/उ०अ०से०च०आ०/2025 के अंतर्गत सहायक अध्यापक एल.टी. (विशेष शिक्षा शिक्षक) के 128 पदों के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा की तिथि में संशोधन किया है। ​ महत्वपूर्ण जानकारी (Key Highlights): ​ पुरानी परीक्षा तिथि: 18 जनवरी, 2026 (प्रस्तावित) ​ नई (संशोधित) परीक्षा तिथि: 25 जनवरी, 2026 (रविवार ) ​ परीक्षा का समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक ​ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि: 19 जनवरी, 2026 (सोमवार) एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? ​अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र (Admit Card) आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं: ​ वेबसाइट: www.sssc.uk.gov.in ​ दिनांक: 19 जनवरी, 2026 से उपलब्ध। उत्तराखंड पत्रकारिता व स्वतंत्रता आंदोलन | Top Exam Questions।। VDO, Patwari, Police, Forest Garud, RO/ARO

कैम्पटी: 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' शिविर में उमड़ी भीड़, सतपाल महाराज ने सराहे धात्री स्वयं सहायता समूह के उत्पाद

  कैम्पटी (टिहरी गढ़वाल): जनपद टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत कैम्पटी स्थित रामलीला मैदान में 'प्रशासन गाँव की ओर' अभियान के तहत "जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार" बहुउद्देश्यीय शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी धनोल्टी द्वारा की गई। ​ जनता दरबार में समस्याओं का निस्तारण ​शिविर के दौरान आयोजित जनता दरबार में विभिन्न सरकारी विभागों के स्टाल लगाए गए, जहाँ अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इस पहल का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना और उनकी शिकायतों का त्वरित निस्तारण करना रहा। ​ वन विभाग और स्वयं सहायता समूह की विशेष पहल ​इस बहुउद्देश्यीय शिविर में वन विभाग के सौजन्य से 'धात्री स्वयं सहायता समूह' द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। मसूरी वन प्रभाग द्वारा प्रायोजित इस स्टाल का मुख्य अतिथि श्री सतपाल महाराज ...