गणतंत्र दिवस परेड 2026 में महाराष्ट्र की गणेशोत्सव की झांकी को मिला सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार 🎯 गणतंत्र दिवस परेड 2026 के लिए तीनों सेवाओं और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों/अन्य सहायक बलों में से सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ियों और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और मंत्रालयों/विभागों में से सर्वश्रेष्ठ झांकियों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। 🎯 टुकड़ियों और झांकियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए गठित तीन न्यायाधीशों के पैनल ने निम्नलिखित का चयन किया है: * तीनों सेवाओं में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी – भारतीय नौसेना * CAPF/अन्य सहायक बलों में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी – दिल्ली पुलिस *शीर्ष तीन झांकियां (राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों):* * महाराष्ट्र (गणेशोत्सव: आत्मनिर्भरता का प्रतीक) * जम्मू और कश्मीर (जम्मू और कश्मीर की हस्तशिल्प और लोक नृत्य) * केरल (वाटर मेट्रो और 100% डिजिटल साक्षरता: आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर केरल) *केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों में से सर्वश्रेष्ठ झांकी* * संस्कृति मंत्रालय (वंदे मातरम – एक राष्ट्र की आत्मा की पुकार) ...
ब्रेकिंग न्यूज़: चांदी 4 लाख के पार, सोना 12 हजार रुपये उछला 📌 चांदी ने तोड़ा रिकॉर्ड, सोना भी नए शिखर पर नई दिल्ली: सर्राफा बाजार में गुरुवार को कीमती धातुओं ने इतिहास रच दिया। चांदी की कीमत पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गई, जबकि सोना 12,000 रुपये की तेज़ उछाल के साथ 1.83 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, वैश्विक बाजारों में मजबूती और निवेशकों की सुरक्षित निवेश (Safe Haven) की बढ़ती मांग के चलते सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। 📈 चांदी में चौथे दिन भी तेज़ी चांदी की कीमत में लगातार चौथे कारोबारी दिन तेजी दर्ज की गई। चांदी 19,500 रुपये (5.06%) उछलकर 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले यह 3,85,000 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी यह अब तक का रिकॉर्ड उच्च स्तर है। 💰 सोना 7% उछला, निवेशकों को बड़ा झटका 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना.. 12,000 रुपये यानी 7.02% की तेजी के साथ 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले सत्र में सोना 1,71,000 रुपये प्रति 10 ग्र...