UKPSC EO Paper: हिंदी के 100 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर सहित


UKPSC Executive Officer (EO) परीक्षा के सामान्य हिंदी पेपर में पूछे गए 100 महत्वपूर्ण प्रश्नों को उत्तर सहित इस पोस्ट में दिया गया है। इसमें हिंदी व्याकरण से जुड़े तत्सम-तद्भव, संधि, समास, उपसर्ग-प्रत्यय, पर्यायवाची, विलोम, अनेकार्थक शब्द, श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द, वर्तनी, वाक्य-शुद्धि, मुहावरे, लोकोक्तियाँ, विराम चिह्न, संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, कारक, काल तथा वर्ण-विचार से संबंधित प्रश्न शामिल हैं। यह प्रश्नपत्र UKPSC EO परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अभ्यास की दृष्टि से उपयोगी है। अभ्यर्थी इन प्रश्नों को हल करके अपनी तैयारी और हिंदी विषय पर पकड़ को बेहतर कर सकते हैं।

1. ‘जिस स्त्री को उसके पति ने छोड़ दिया हो’—इस वाक्यांश के लिए एक शब्द है—

(A) प्रोषितपतिका

(B) खण्डिता

(C) परित्यक्ता

(D) विधवा

उत्तर: (C) परित्यक्ता


2. ‘किसी को जीतने की चाह’—इस वाक्यांश के लिए एक शब्द है—

(A) जिजीविषा

(B) जिगीषा

(C) जितेन्द्रिय

(D) जिजीविषु

उत्तर: (B) जिगीषा


3. ‘बिना बुलाए आया हुआ व्यक्ति’—इस वाक्यांश के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द है—

(A) आमंत्रित

(B) निमंत्रित

(C) अनाहूत

(D) आहूत

उत्तर: (C) अनाहूत


4. ‘रात और संध्या के बीच की बेला’ के लिए एक शब्द है—

(A) गोधूलि

(B) विहान

(C) निशीथ

(D) ध्वान्त

उत्तर: (A) गोधूलि


5. वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध शब्द है—

(A) औज

(B) अलौकिक

(C) ऐषणा

(D) सिन्दुर

उत्तर: (B) अलौकिक


6. इनमें से शुद्ध वर्तनी वाला शब्द है—

(A) कृशांगी

(B) तिथी

(C) निरोग

(D) पत्नि

उत्तर: (A) कृशांगी


7. वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध शब्द है—

(A) गुरू

(B) ऐतिहासिक

(C) कृप्या

(D) मिष्ठान्न

उत्तर: (B) ऐतिहासिक


8. वर्तनी की दृष्टि से अशुद्ध शब्द है—

(A) आदृत

(B) त्रिकोण

(C) उरिण

(D) दृश्य

उत्तर: (C) उरिण


9. इनमें से शुद्ध वाक्य है—

(A) प्रेम करना तलवार की नोक पर चलना है।

(B) सभी सदस्य अपनी राय दें।

(C) छात्रों ने अपनी हिम्मत नहीं हारी।

(D) वह बीस दिन तक भूखा रहा।

उत्तर: (D) वह बीस दिन तक भूखा रहा।


10. निम्नलिखित में से शुद्ध वाक्य है—

(A) वे बड़े सज्जन व्यक्ति हैं।

(B) वह घोड़े में सवार था।

(C) अनेक बार देख चुका हूँ।

(D) तुम्हारे से कोई काम नहीं हो सकता।

उत्तर: (C) अनेक बार देख चुका हूँ। 


11. इनमें से अशुद्ध वाक्य कौन-सा है?

(A) निराशा की किरणें छायी हुई हैं।

(B) मैंने सौ रुपये का टिकट खरीदा।

(C) श्रीराम सिंह मेरे पिता हैं।

(D) उसने मोती का एक हार खरीदा।

उत्तर: (A) निराशा की किरणें छायी हुई हैं।


12. इनमें से अशुद्ध वाक्य कौन-सा है?

(A) पद्य के चौथाई भाग को चरण कहते हैं।

(B) वीरता मनुष्य का गुण है।

(C) वह स्त्री अपराधी है।

(D) वह नगर दर्शनीय है।

उत्तर: (C) वह स्त्री अपराधी है।


13. इनमें से किस शब्द की वर्तनी अशुद्ध है?

(A) वरण

(B) त्योहार

(C) परीक्षा

(D) सम्राट

उत्तर: (D) सम्राट


14. निम्नलिखित में से किस शब्द में ‘मुद्रा’ का अर्थ समाहित नहीं है?

(A) सिक्का

(B) मदिरा

(C) मोहर

(D) चिह्न

उत्तर: (B) मदिरा


15. ‘निशाचर’ का अर्थ समाहित नहीं है—

(A) राक्षस

(B) प्रेत

(C) चोर

(D) निशान

उत्तर: (D) निशान


16. ‘क्षण भर में नष्ट होने वाला’ वाक्यांश के लिए उपयुक्त शब्द है—

(A) नश्वर

(B) क्षम्य

(C) क्षणभंगुर

(D) क्षणातीत

उत्तर: (C) क्षणभंगुर


17. ‘एक आँख से देखना’ मुहावरे का सही अर्थ है—

(A) दृष्टि-दोष होना

(B) बुरी नजर से देखना

(C) भेदभाव करना

(D) सबको समान मानना

उत्तर: (D) सबको समान मानना


18. ‘बगुला भगत होना’ मुहावरे का सही अर्थ है—

(A) चापलूस व्यक्ति

(B) स्वार्थ सिद्ध करना

(C) पाखंडी होना

(D) ध्यानस्थ व्यक्ति

उत्तर: (C) पाखंडी होना


19. ‘आँख के अंधे गाँठ के पूरे’ लोकोक्ति का अर्थ है—

(A) मूर्ख व्यक्ति

(B) अंधा व्यक्ति

(C) धनवान

(D) मूर्ख धनवान

उत्तर: (D) मूर्ख धनवान


20. अधूरी लोकोक्ति पूरी कीजिए— ‘जहाँ देखी तवा परात, …’

(A) वहीं गुजारी सारी रात।

(B) वहीं पकाया दाल-भात।

(C) वहीं जमा दी सारी बारात।

(D) जीमन लागी सारी बारात।

उत्तर: (A) वहीं गुजारी सारी रात। 


21. ‘पट्टी पढ़ाना’ मुहावरे का अर्थ है—

(A) शिक्षा देना

(B) बुरी राय देना

(C) किताब देना

(D) लकड़ी से पढ़ाना

उत्तर: (B) बुरी राय देना


22. ‘कुआँ खोदना’ मुहावरे का सर्वाधिक उपयुक्त अर्थ है—

(A) कठिन परिश्रम करना

(B) शक्ति का प्रदर्शन करना

(C) हानि पहुँचाने का यत्न करना

(D) संकट मोल लेना

उत्तर: (C) हानि पहुँचाने का यत्न करना


23. ‘तीन लोक से मथुरा न्यारी’ लोकोक्ति का सही अर्थ है—

(A) मथुरा लोक-प्रसिद्ध नगरी है।

(B) उत्तम वस्तु।

(C) सबसे निराला।

(D) मथुरा का धार्मिक महत्त्व।

उत्तर: (C) सबसे निराला।


24. ‘आधा तीतर आधा बटेर’ लोकोक्ति का अर्थ है—

(A) गुण-दोष का मिलान

(B) आधा काम करना

(C) मौज-मस्ती का जीवन

(D) अनमेल वस्तुओं का मिश्रण

उत्तर: (D) अनमेल वस्तुओं का मिश्रण


25. वाक्य में आवश्यक पद छूट जाने पर उसे लिखने के लिए किस चिह्न का प्रयोग किया जाता है?

(A) लाघव-चिह्न

(B) योजक-चिह्न

(C) हंसपद-चिह्न

(D) कोष्ठक-चिह्न

उत्तर: (C) हंसपद-चिह्न


26. ‘द्वन्द्व समास’ के पदों के बीच प्रायः किस विराम चिह्न का प्रयोग होता है?

(A) योजक चिह्न (-)

(B) विवरण चिह्न (:)

(C) विस्मयादिबोधक चिह्न (!)

(D) प्रश्नवाचक चिह्न (?)

उत्तर: (A) योजक चिह्न (-)


27. दो से अधिक समान स्तरीय पदों में अलगाव दिखाने के लिए किस विराम चिह्न का प्रयोग होता है?

(A) पूर्ण-विराम

(B) अल्प-विराम

(C) उप-विराम

(D) कोष्ठक

उत्तर: (B) अल्प-विराम


28. इनमें से ‘विवरण चिह्न’ है—

(A) ;

(B) :-

(C) ,

(D) ?

उत्तर: (B) :-


29. अशुद्ध वर्तनी वाला शब्द है—

(A) अध्यात्मिक

(B) स्वादिष्ठ

(C) जटायु

(D) कलियुग

उत्तर: (A) अध्यात्मिक


30. ‘चट मंगनी पट ब्याह’ लोकोक्ति से तात्पर्य है—

(A) शीघ्र विवाह होना

(B) मँगनी और विवाह एक साथ होना

(C) मँगनी के बाद विवाह न हो पाना

(D) तत्काल कार्य होना

उत्तर: (D) तत्काल कार्य होना 


31. ‘ऊधो का लेना न माधो का देना’ लोकोक्ति का सही अर्थ है—

(A) लेन-देन न करना

(B) किसी से कोई मतलब न रखना

(C) कंजूस व्यक्ति

(D) किसी से उधार न लेना

उत्तर: (B) किसी से कोई मतलब न रखना


32. किस वाक्य में सार्वनामिक विशेषण का प्रयोग नहीं हुआ है?

(A) यह आदमी विश्वासी है।

(B) आप आजकल कहाँ रहती हैं?

(C) वह घर इसी शहर में है।

(D) कोई नौकर पत्र लेकर आया था।

उत्तर: (B) आप आजकल कहाँ रहती हैं?


33. जातिवाचक संज्ञा शब्द है—

(A) यमुना

(B) चाँदी

(C) गाय

(D) झुण्ड

उत्तर: (C) गाय


34. ‘राम का कोट काला है।’—इस वाक्य में ‘काला’ शब्द है—

(A) सार्वनामिक विशेषण

(B) अन्तर्विशेषण

(C) विशेष्य-विशेषण

(D) विधेय-विशेषण

उत्तर: (D) विधेय-विशेषण


35. ‘राम बहुत तेज विद्यार्थी है।’—इस वाक्य में प्रविशेषण है—

(A) बहुत

(B) तेज

(C) बहुत तेज

(D) तेज विद्यार्थी

उत्तर: (A) बहुत


36. किस वाक्य में क्रिया का अकर्मक रूप में प्रयोग हुआ है?

(A) नौकर पानी भरता है।

(B) रस्सी ऐंठती है।

(C) वह पुस्तक पढ़ रहा है।

(D) वह फुटबॉल खेल रहा है।

उत्तर: (B) रस्सी ऐंठती है।


37. ‘पानी’ शब्द किस संज्ञा का उदाहरण है?

(A) व्यक्तिवाचक

(B) द्रव्यवाचक

(C) भाववाचक

(D) समूहवाचक

उत्तर: (B) द्रव्यवाचक


38. कर्म कारक का विभक्ति चिह्न है—

(A) के

(B) को

(C) से

(D) में

उत्तर: (B) को


39. इनमें से किस शब्द का प्रयोग हमेशा एकवचन में होता है?

(A) होंठ

(B) केश

(C) दाम

(D) सोना

उत्तर: (D) सोना


40. ‘अमेरिका ने तालिबान का विरोध किया होगा।’—इस वाक्य में भूतकाल का कौन-सा उपभेद है?

(A) संदिग्ध भूत

(B) अपूर्ण भूत

(C) पूर्ण भूत

(D) हेतुहेतुमद् भूत

उत्तर: (A) संदिग्ध भूत 


41. निम्नलिखित में पुल्लिंग शब्द है—

(A) चन्द्रमा

(B) गंगा

(C) गोदावरी

(D) सरस्वती

उत्तर: (A) चन्द्रमा


42. ‘वह चोर से डरता है।’—इस वाक्य में कौन-सा कारक है?

(A) कर्ता कारक

(B) कर्म कारक

(C) करण कारक

(D) अपादान कारक

उत्तर: (D) अपादान कारक


43. निम्नलिखित में से गुणवाचक विशेषण से युक्त पद है—

(A) ढाई आखर

(B) दूना बोझ

(C) बलवान शरीर

(D) कोई लड़का

उत्तर: (C) बलवान शरीर


44. किस वाक्य से वर्तमान काल का बोध होता है?

(A) दिन-रात परिश्रम करने वाला छात्र ही परीक्षा में उत्तीर्ण होता है।

(B) सुरेश ने रमेश के साथ विश्वासघात किया।

(C) अमेरिका ने नागासाकी पर परमाणु बम गिराया।

(D) भारत उस घटना को भूल चुका है।

उत्तर: (A) दिन-रात परिश्रम करने वाला छात्र ही परीक्षा में उत्तीर्ण होता है।


45. शब्दों का संक्षिप्त रूप लिखने के लिए प्रयुक्त चिह्न कहलाता है—

(A) कोष्ठक

(B) उद्धरण चिह्न

(C) लाघव चिह्न

(D) उप-विराम

उत्तर: (C) लाघव चिह्न


46. ‘जो कमाएगा, वही खाएगा।’ वाक्य में सर्वनाम का कौन-सा भेद है?

(A) निश्चयवाचक सर्वनाम

(B) संबंधवाचक सर्वनाम

(C) निजवाचक सर्वनाम

(D) अनिश्चयवाचक सर्वनाम

उत्तर: (B) संबंधवाचक सर्वनाम


47. ‘मानस’ शब्द से निर्मित विशेषण है—

(A) मानसिक

(B) मानस्वी

(C) मनसत्व

(D) मनस्ताप

उत्तर: (A) मानसिक


48. इनमें से महाप्राण ध्वनि है—

(A) च

(B) त

(C) छ

(D) ब

उत्तर: (C) छ


49. निम्नलिखित में से कौन-सी ध्वनि ‘कंठ्य’ नहीं है?

(A) इ

(B) अ

(C) क

(D) ह

उत्तर: (A) इ


50. इनमें से लुंठित व्यंजन कौन-सा है?

(A) र

(B) ल

(C) व

(D) श

उत्तर: (A) र 


51. इनमें से कौन-सा व्यंजन महाप्राण है?

(A) क

(B) भ

(C) ड

(D) व

उत्तर: (B) भ


52. इनमें से असत्य कथन है—

(A) अनुस्वार पृथक् ध्वनि है।

(B) अनुस्वार का उच्चारण गुरु होता है।

(C) अनुनासिक पृथक् ध्वनि है।

(D) अनुनासिक का उच्चारण गुरु होता है।

उत्तर: (D) अनुनासिक का उच्चारण गुरु होता है।


53. इनमें से अघोष वर्ण है—

(A) द

(B) थ

(C) ब

(D) ग

उत्तर: (B) थ


54. इनमें से किसका उच्चारण-स्थल ‘कंठोष्ठ’ है?

(A) फ

(B) औ

(C) ह

(D) ए

उत्तर: (B) औ


55. इनमें से ‘महाप्राण’ व्यंजन नहीं है—

(A) ख

(B) थ

(C) ध

(D) म

उत्तर: (D) म


56. इनमें से ‘अल्पप्राण’ व्यंजन नहीं है—

(A) क

(B) ग

(C) घ

(D) च

उत्तर: (C) घ


57. इनमें से ओठों के स्पर्श से बोले जाने वाले वर्ण हैं—

(A) ल, स, तवर्ग

(B) उ, ऊ, पवर्ग

(C) अ, आ, कवर्ग

(D) इ, ई, चवर्ग

उत्तर: (B) उ, ऊ, पवर्ग


58. निम्नलिखित में से दंत्य ध्वनि है—

(A) क

(B) च

(C) ट

(D) त

उत्तर: (D) त


59. इनमें से मूल स्वर नहीं है—

(A) इ

(B) उ

(C) ए

(D) ऋ

उत्तर: (C) ए


60. इनमें से तद्भव शब्द कौन-सा है?

(A) अवध

(B) कटु

(C) ऊन

(D) कर्म

उत्तर: (C) ऊन 


61. इनमें से ‘संकर’ शब्द नहीं है—

(A) टेलीफोन

(B) बेघर

(C) खेल-तमाशा

(D) लाठीचार्ज

उत्तर: (A) टेलीफोन


62. स्वर-रहित अथवा स्वर-सहित व्यंजन को कहते हैं—

(A) ध्वनि

(B) पद

(C) वर्ण

(D) शब्द

उत्तर: (C) वर्ण


63. इनमें से ‘व’ वर्ण नहीं है—

(A) अन्तस्थ

(B) दन्त-ओष्ठ

(C) संघर्षी

(D) अर्ध स्वर

उत्तर: (C) संघर्षी


64. इनमें से संयुक्त स्वर कौन-सा है?

(A) इ

(B) ई

(C) उ

(D) ओ

उत्तर: (D) ओ


65. इनमें से विदेशी शब्द है—

(A) खीर

(B) चूल्हा

(C) कुश्ती

(D) तीता

उत्तर: (C) कुश्ती


66. निम्नलिखित में से कौन-सा आगत (विदेशी) शब्द नहीं है?

(A) कुरता

(B) फ़ीता

(C) थैला

(D) गरीब

उत्तर: (C) थैला


67. इनमें से कौन-सा शब्द देशज नहीं है?

(A) मदद

(B) अक्खड़

(C) अचानक

(D) चकमा

उत्तर: (A) मदद


68. ‘परिकूट’ का तद्भव रूप है—

(A) परगट

(B) परकटा

(C) परकोटा

(D) परकट

उत्तर: (C) परकोटा


69. इनमें से देशज शब्द है—

(A) आग

(B) तेंदुआ

(C) आम्र

(D) चौदह

उत्तर: (B) तेंदुआ


70. ‘चे + अन = चयन’ में कौन-सी संधि है?

(A) अयादि संधि

(B) गुण संधि

(C) वृद्धि संधि

(D) दीर्घ संधि

उत्तर: (A) अयादि संधि 


71. ‘आजन्म’ में कौन-सा समास है?

(A) अव्ययीभाव

(B) तत्पुरुष

(C) कर्मधारय

(D) बहुव्रीहि

उत्तर: (A) अव्ययीभाव


72. ‘प्रत्यक्ष’ शब्द में उपसर्ग है—

(A) प्र

(B) परि

(C) प्रति

(D) परा

उत्तर: (C) प्रति


73. ‘हिन्दीतर’ में प्रयुक्त प्रत्यय है—

(A) तर

(B) ईतर

(C) अर

(D) इतर

उत्तर: (D) इतर


74. जिस समास में अंतिम पद प्रधान होता है, उसे कहते हैं—

(A) बहुव्रीहि समास

(B) द्वन्द्व समास

(C) तत्पुरुष समास

(D) अव्ययीभाव समास

उत्तर: (C) तत्पुरुष समास


75. ‘उच्चारण’ शब्द का संधि-विच्छेद है—

(A) उच + चारण

(B) उच + आरण

(C) उत् + चारण

(D) उ + चारण

उत्तर: (C) उत् + चारण


76. निम्नलिखित में से किस शब्द में ‘आप’ प्रत्यय का योग हुआ है?

(A) पाप

(B) शाप

(C) नाप

(D) मिलाप

उत्तर: (D) मिलाप


77. किस एक शब्द में प्रत्यय का अशुद्ध प्रयोग हुआ है?

(A) बुद्धिमती

(B) आयुष्मती

(C) बलमती

(D) श्रीमती

उत्तर: (C) बलमती


78. ‘तत्पुरुष’ समास से सम्बन्धित शब्द नहीं है—

(A) पराधीन

(B) सेनानायक

(C) प्रतिमान

(D) लक्ष्मीपति

उत्तर: (C) प्रतिमान


79. ‘स्वागत’ शब्द में कौन-सा उपसर्ग है?

(A) स्व

(B) सु

(C) स्वा

(D) स

उत्तर: (B) सु


80. इनमें से कौन-सा शब्द तत्सम नहीं है?

(A) माता

(B) अक्षर

(C) चरण

(D) गयन्द

उत्तर: (D) गयन्द 


81. इनमें से तत्सम शब्द नहीं है—

(A) खल

(B) भिक्षा

(C) मक्खी

(D) कठिन

उत्तर: (C) मक्खी


82. तत्सम शब्द ‘वत्स’ का इनमें से कौन-सा तद्भव रूप सही नहीं है?

(A) बाखर

(B) बछड़ा

(C) बाछा

(D) बच्चा

उत्तर: (A) बाखर


83. ‘ज्वार’ का विलोम शब्द है—

(A) बाजरा

(B) मंडुआ

(C) राई

(D) भाटा

उत्तर: (D) भाटा


84. ‘निकम्मा’ शब्द का विपरीतार्थक शब्द है—

(A) अकर्मण्य

(B) कर्मठ

(C) आलसी

(D) निठल्ला

उत्तर: (B) कर्मठ


85. इनमें से ‘शिव’ का पर्यायवाची शब्द है—

(A) राजराज

(B) गुडाकेश

(C) कुमार

(D) अद्रिजा

उत्तर: (B) गुडाकेश


86. ‘ऐहिक’ का विलोम शब्द है—

(A) दैहिक

(B) लौकिक

(C) भौतिक

(D) पारलौकिक

उत्तर: (D) पारलौकिक


87. ‘वृक्ष’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है—

(A) द्रुम

(B) विटप

(C) अगम

(D) तड़ाग

उत्तर: (D) तड़ाग


88. ‘स्तुति’ का विलोम शब्द है—

(A) निन्दा

(B) घृणा

(C) क्रोध

(D) विस्मृति

उत्तर: (A) निन्दा


89. ‘परा’ का विलोम शब्द है—

(A) निपरा

(B) सूपरा

(C) विपरा

(D) अपरा

उत्तर: (D) अपरा


90. अनेकार्थक शब्द ‘अक्षर’ का इनमें से एक अर्थ नहीं है—

(A) जल

(B) हनुमान

(C) शिव

(D) मोक्ष

उत्तर: (B) हनुमान 


91. अनेकार्थक शब्द ‘हरि’ का इनमें से एक अर्थ है—

(A) समुद्र

(B) अग्नि

(C) प्राण

(D) इन्द्रधनुष

उत्तर: (B) अग्नि


92. निम्नलिखित में श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द-युग्म नहीं है—

(A) आमोद-प्रमोद

(B) अमूल-अमूल्य

(C) अयुक्त-आयुक्त

(D) अरि-अरी

उत्तर: (A) आमोद-प्रमोद


93. ‘निर्माण-निर्वाण’ श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्दों का अर्थ है—

(A) बनाना-मोक्ष

(B) रचना-खोना

(C) गतिहीन-अमर

(D) गतिशील-स्थिर

उत्तर: (A) बनाना-मोक्ष


94. ‘अतल’ का सर्वाधिक उपयुक्त श्रुतिसम भिन्नार्थी शब्द है—

(A) अक्ल

(B) अतन

(C) अतुल

(D) अचल

उत्तर: (C) अतुल


95. ‘नाग’ शब्द से निम्नलिखित में से कौन-सा अर्थ द्योतित नहीं होता?

(A) हाथी

(B) राँगा

(C) संख्या

(D) बादल

उत्तर: (C) संख्या


96. इनमें से कौन-सा शब्द ‘जलज’ का समानार्थी है?

(A) हाथी

(B) पक्षी

(C) कुशेशय

(D) रंग

उत्तर: (C) कुशेशय


97. ‘पतंग’ शब्द निम्नलिखित में से किसके अर्थ का द्योतक नहीं है?

(A) सूर्य

(B) सर्प

(C) पक्षी

(D) टिड्डी

उत्तर: (B) सर्प


98. ‘सर्प’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है—

(A) रासभ

(B) उरग

(C) पन्नग

(D) व्याल

उत्तर: (A) रासभ


99. ‘द्रौपदी’ का पर्यायवाची नहीं है—

(A) सुभद्रा

(B) पांचाली

(C) कृष्णा

(D) याज्ञसेनी

उत्तर: (A) सुभद्रा


100. इनमें से ‘दर्पण’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है—

(A) मुकुर

(B) दामिनी

(C) आरसी

(D) आईना

उत्तर: (B) दामिनी 


UKPSC Exam Calendar 2026-27 – पूरी जानकारी





Previous Next

نموذج الاتصال

WhatsApp Facebook Twitter Email Copy