Uttarakhand PCS 2026: 67 पदों पर भर्ती का ऐलान, 29 सितंबर तक आवेदन | UKPSC PCS Vacancy


उत्तराखंड PCS 2026: 67 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी, 29 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन ।
हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2026 के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। आयोग की ओर से विज्ञापन संख्या A-1/E-1/2026-27 के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।

जारी विज्ञप्ति के अनुसार कुल 67 पदों के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 09 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 29 सितंबर 2026 की रात 11:59:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

परीक्षा शुल्क Net Banking, Debit Card, Credit Card अथवा UPI के माध्यम से जमा करने की अंतिम तिथि भी 29 सितंबर 2026 रात 11:59:59 बजे तक निर्धारित की गई है।

आयोग ने ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन अथवा परिवर्तन के लिए 07 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026 तक का समय निर्धारित किया है। अभ्यर्थी इस अवधि में अपने आवेदन पत्र में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे।

आयोग ने अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करते समय सभी आवश्यक शैक्षिक योग्यताओं एवं अन्य अर्हताओं को निर्धारित अंतिम तिथि तक धारण करने के निर्देश दिए हैं। शैक्षिक योग्यता से संबंधित जानकारी भरते समय Marksheet Issuing Date अथवा Result Declaration Date का सही उल्लेख करना होगा।

आरक्षण का लाभ लेने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन पत्र में अपनी संबंधित श्रेणी एवं उपश्रेणी का सही अंकन करना होगा। आयोग ने आरक्षण संबंधी प्रमाण-पत्र को आवेदन की अंतिम तिथि तक धारित करना आवश्यक बताया है।

फर्जी शैक्षिक योग्यता, आयु, आरक्षण अथवा अन्य प्रमाण-पत्रों के आधार पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। ऐसे अभ्यर्थियों को आयोग की आगामी परीक्षाओं से अधिकतम पांच वर्ष तक के लिए प्रतिवारित भी किया जा सकता है।

उत्तराखंड PCS 2026 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

विज्ञापन प्रकाशन की तिथि: 09 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 29 सितंबर 2026
परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 29 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन में संशोधन/परिवर्तन: 07 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2026
कुल पद: 67


उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की इस भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी और पदवार योग्यता के लिए अभ्यर्थी जारी विज्ञप्ति का अध्ययन अवश्य करें।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Uttarakhand PCS 2026, UKPSC PCS 2026, Uttarakhand PCS Vacancy 2026, UKPSC Vacancy 2026, Uttarakhand PCS Recruitment 2026, UKPSC PCS Apply Online, Uttarakhand Sarkari Naukri 2026, PCS Exam 2026, UKPSC Exam 2026, Uttarakhand PCS Last Date Uttarakhand Government Jobs 2026, UKPSC Recruitment 2026, Uttarakhand PCS Vacancy, Government Jobs in Uttarakhand, Sarkari Naukri 2026



Previous Next

نموذج الاتصال

WhatsApp Facebook Twitter Email Copy