ध्याणियों ने रुद्रेश्वर महाराज को भेंट किया चांदी का सिंहासन !

ध्याणियों ने रुद्रेश्वर महाराज को भेंट किया चांदी का सिंहासन !

पेटार खत की पांच गांव की ध्याणियों ने देवता के लिए 15 लाख से बनवाया ।

(उत्तरकाशी)। मुंगरसंती के पेटार खत की पांच गांव की ध्याणियों ने अपने आराध्य देव रुद्रेश्वर महाराज को 15 लाख का चांदी का सिंहासन भेंट किया। वहीं करीब दस किलो चांदी से तैयार सिंहासन पर कलाकृति कर रुद्रेश्वर महाराज, बाबा बौखनाग, महासू महाराज, धर्मराज युधिष्ठिर और माता नाटेश्वरी की मूर्ति को उकेरा गया है।

पांचों मूर्तियां सदैव एक साथ विराजमान रहती हैं। ध्याणियों की ओर से भेंट चांदी के सिंहासन को तीस जुलाई को विधि-विधान के साथ बजलाड़ी गांव के गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। पेटार खत के बजलाड़ी, नरयूंका, पमाड़ी, मानड़गांव और खाबला की करीब 800 ध्याणियां बजलाड़ी गांव में एकत्र हुए।

वहां से देव डोली और सिंहासन के साथ देव यात्रा निकाली और पमाड़ी गांव में स्थित देवपाणी और दूध से सिंहासन का साही स्नान करवाया। वहीं चांदी के सिंहासन को रुद्रेश्वर महाराज की देव डोली के साथ गांव में दर्शनार्थ घुमाया गया। इसके साथ ही बजलाड़ी पहुंची देव यात्रा में शामिल ध्याणियों ने सिंहासन रुद्रेश्वर महाराज को भेंट किया जिसके बाद तीस जुलाई को विधि विधान के साथ गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा। वहीं ग्रामीणों ने ध्याणियों को सम्मानित किया। साथ ही ध्याणियों ने रुद्रेश्वर की देवी डोली और चांदी के सिंहासन के साथ जमकर नृत्य किया। इस मौके पर सावित्री पंवार, दर्शनी, अमरा देवी, आदर्शी, बनिता, बबिता, प्रियंका, निर्मला, बामू, सीमा, संगीता, पुष्पा, मधुबाला, कृष्णा, जयेंद्र सिंह राणा, जयपाल सिंह, धर्म सिंह, रमेश मौजूद रहे।







Tag : अधिक पढें ।

Danda Devrana Temple Tiyan, डांडा देवराणा मन्दिर के बारे में विस्तृत परिचय ।



विज्ञापन, सूचना देने  के लिए सम्पर्क करें :-

फ़ोन:- 8191019371 !






Post a Comment

Thanku For Visiting

Previous Next

نموذج الاتصال

WhatsApp Facebook Twitter Email Copy