Skip to main content

उत्तराखंड शासनिक-प्रशासनिक सरंचना के महत्वपूर्ण प्रश्न ।


उत्तराखंड शासनिक-प्रशासनिक सरंचना
पेपर में पूछे जाने वाले प्रश्न 

1. देश का 27 वां राज्य उत्तराखंड है।
2. हिमालयी क्रम में उत्तराखंड 11 वां राज्य है।
3. उत्तरांचल से उत्तराखंड 1 जनवरी 2007 को नाम बदला गया
4. राजकीय चिन्हों का निर्धारण 2001 में किया गया ।
5. राजकीय चिन्ह के नीचे लिखा गया 'सत्यमेव जयते' मुडकोपनिषद से लिया गया है ।
6. ब्रह्मकमल 4800-6000 फिट की ऊंचाई पर मिलता है ।
7. ब्रह्मकमल एस्ट्रेसी कुल का है ।
8. उत्तराखंड में ब्रह्मकमल की 24 और पूरे विश्व मे 210 प्रजाति है ।
9. ब्रह्मकमल का वैज्ञानिक नाम सोसुरिया अबवेलेटा है ।
10. महाभारत के वन पर्व में इसे कोलपद्म कहा जाता है ।
11. ब्रह्मकमल की ऊंचाई 70-80 CM होती है ।
12. ब्रह्मकमल फूलों की घाटी में सर्वाधिक पाए जाते है ।
13. ब्रह्मकमल के खिलने का समय जुलाई से सितंबर है ।
14. मोनाल राज्य पक्षी है, 2500-5000 मीटर ऊंचाई पर पाए जाते है ।
15. मोनाल एक मादा पक्षी है, और डफिया एक नर पक्षी है।
16. मोनाल उत्तराखंड, हिमाचल का राजकीय पक्षी, नेपाल का राष्ट्रीय पक्षी है ।
17. मोनाल का वैज्ञानिक नाम लोफोफोरस इम्पीजेनस है ।
18. मोनाल घोषला नही बनती है ।
19. मोनाल का प्रिय आहार आलू है।
20. राजकीय पशु कस्तूरी मृग है, ये 3600 से 4400 तक ऊंचाई के मध्य पाए जाते है।
21. कस्तूरी मृग की चार प्रजाति पाई जाती है ।
22. कस्तूरी मृग का वैज्ञानिक नाम मस्कस काईरोगास्टर है। इसे हिमालयन मास्क डियर के नाम से भी जाना जाता है ।
23. कस्तूरी मृग की गर्भधारण क्षमता 6 महीने होती और आयु 20 साल होती है ।
24. कस्तूरी केवल नर मृग में पाई जाती है, एक समय मे 30-45 ग्राम तक प्राप्त की जाती है, इससे 3-3 वर्ष के अन्तराल में प्राप्त की जाती है ।
25. इनके सरक्षंण के लिए 1972 में केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग 967.2 वर्ग किमी0 में कस्तूरी मृग विहार की स्थापना की गई ।
26. 1977 में महरुड़ी में कस्तूरी मृग अनुसंधान केंद्र की स्थापना की गई ।
27. 1986 में पिथौरागढ़ में अस्कोट अभ्यारण्य  की स्थापना की गई।
28. 1982 में चमोली जिले के कांचुला खर्क में कस्तूरी मृग प्रजनन एवम संरक्षण केंद्र की स्थापना की गई ।
29. बुरांश राजकीय वृक्ष है, इसका वैज्ञानिक रोडोडेन्ड्रोन आरबोरियंम है । यह 1500-4000 मीटर की ऊंचाई तक मिलते है ।
30. 11 हजार फुट की ऊंचाई पर  सफेद रंग के बुरांस पाए जाते है ।
31. बुरांस का जूस हृदय रोग के लिए अच्छा माना जाता है।
32. 1974 में बुरांस को संरक्षित वृक्ष घोषित किया गया ।
33. संविधान के अनुच्छेद - 153 के अनुसार राज्यों के लिए राज्यपाल की व्यवस्था की गई है ।
34. राज्य के विश्वविद्यालयों का कुलाधिपति और राज्य का प्रथम व्यक्ति राज्यपाल ही होता है ।
35. राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति करता है ।
36. अनुछेद-164 के अनुसार राज्यपाल मुख्यमंत्री की नियुक्ति करता है ।
37. राज्य कार्यपालिका का वास्तविक प्रधान मुख्यमंत्री होता है जबकि कार्यपालिका राज्यपाल में निहित होती है ।
38. 1840 में पौड़ी जिले का गठन किया गया ।
39. 1854-55 कुमाऊं मंडल का मुख्यालय नैनीताल में बनाया गया ।
40. 1891 में कुमाऊं कमिश्नरी के तहत नैनीताल और अल्मोड़ा नामक दो जिले बनाये गए ।
41. 1960 में उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, पिथौरागढ़, टिहरी जिले बने।
42. 1969 में गढ़वाल मंडल गठित किया गया ।
43. 1817 में देहरादून का गठन किया गया और मेरठ में मिलाया गया।
44. 28 दिसम्बर 1988 को हरिद्वार और 1997 में ऊधमसिंह नगर, चंपावत, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर जिले बने।
45. मुख्य सचिव राज्य प्रशासन की धुरी है।
46. 1819 में कुमाऊं मंडल में पटवारी पद सृजित किया गया।
47. वर्तमान में 61 % भाग पर पटवारी व्यवस्था है।
48. कुमाऊं मंडल में 6 जिले और गढ़वाल में 7 जिले है ।
49. कुल 13 जिले है ।
50. राज्य गठन के समय कुल 49 तहसीलें थी ।
51. राज्यपाल महाधिवक्ता की नियुक्ति अनुच्छेद-165 के तहत करता है। यह विधि विषय पर राज्यपाल को सलाह देता है ।
52. विधानसभा का गठन अनुच्छेद-170 के तहत वयस्क मतदाताओं के द्वारा किया जाता है ।
53. विधानसभा में अधिक 500 और कम से कम 60 सदस्य हो सकते है ।
54. अनुच्छेद-173 में विधानसभा की सदस्य की योग्यताओं का विवरण है ।
55. विधानसभा के लिए आयु सीमा 25 वर्ष रखी गयी है ।
56. विधानसभा के लिए गणपूर्ति 1/6 के अनुसार 10 है।
57. विधानसभा की वर्ष में कम से कम दो बैठक होना अनिवार्य है। दोनों बैठक में 6 माह से अधिक का समय नही होना चाहिए ।
58. राज्य गठन के पूर्व राज्य में विधानसभा की कुल 22 सीटें थी । वर्तमान में 70 विधानसभा सीटें है जिनमे से आरक्षित सीटों की संख्या 15  ( 13 SC और 2 ST ) है ।
59. अनुसूचित जनजाति के लिए :- चकराता और नानकमत्ता आरक्षित है ।
60. 9 नवंबर 2000 को भाजपा के नेतृत्व में अन्तरिम सरकार का गठन किया गया, सुरजीत सिंह बरनाला को राज्य का पहला राज्यपाल और नित्यानंद स्वामी को पहला मुख्यमंत्री बनाया गया।
61. अंतरिम विधानसभा में कुल 30 विधायकों में से 23 भाजपा के थे।
62.  29 अक्टूबर 2001 को भगतसिंह कोश्यारी अंतरिम सरकार के दूसरे मुख्यमंत्री बने। यह मार्च 2002 तक CM रहे ।
63. अंतरिम विधानसभा के अध्यक्ष प्रकाश पंत बनाये गए । प्रथम सत्र 9 जनवरी 2001 से शुरू हुआ ।
64. राज्य में प्रथम विधानसभा चुनाव 14 फरवरी 2002 को हुआ ।
65. 2 मार्च 2002 से नारायण दत्त तिवारी राज्य के प्रथम निर्वाचित सरकार के मुख्यमंत्री बने ।
66. यशपाल आर्य पहले निर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष बने ।
67. दूसरी विधानसभा चुनाव :- 21 फरवरी 2007
68. तीसरी विधानसभा चुनाव :- 30 जनवरी 2012
69. चौथी विधानसभा चुनाव ;-   11 मार्च 2017 को परिणाम आने के साथ हुए ।
70. राज्य में लोकसभा की 5 सीटें और राज्य सभा की 3 सीटें है ।
71. पांच लोक सभा सीटें :- 1. अल्मोड़ा 2. टिहरी  3. पौड़ी  4. नैनीताल  5. हरिद्वार ।
72. अल्मोड़ा लोकसभा की सीट अ. जा. के लिए सुरक्षित है ।
73. उच्च न्यायालय नैनीताल का निर्माण सर मैकडोनाल्ड ने किया, 1962 में उत्तर प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाई गई ।
74. उत्तराखंड उच्च न्यायालय की स्थापना 9 नवंबर 2000 को 20 वें न्यायालय के रूप में की गई ।
75. वर्तमान में उत्तराखंड उच्च न्यायालय में कुल न्यायाधीशों की संख्या 11 है।
76. राज्य उच्च न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश अशोक अभ्यंकर देसाई है । और प्रथम रजिस्टर जी.सी.एम.रावत थे ।
77. 2001 में 45 फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया गया ।
78. लोकायुक्त का गठन 1 नवंबर 2011 को पारित किया गया ।
79. मार्च 2008 में पारित पंचायत अधिनियम  के अनुसार पंचायत में महिलाओं के लिए आरक्षण 33 % से बढ़ाकर 50 % कर दिया गया ।
80. राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत राज व्यवस्था है ।
81. जिला पंचायत सचिव मुख्य विकास अधिकारी/पंचायती राज अधिकारी होता है।
82. क्षेत्र पंचायत  के निर्वाचित सदस्यों की संख्या 20 से कम 40 से अधिक नही हो सकती है ।
83. क्षेत्र पंचायत का सचिव बीडीओ होता है।
84. ग्राम पंचायत में सदस्यों की संख्या कम से कम 5 और अधिकम 15 होती है ।
85. न्याय पंचायत 500 ₹ तक के मूल्य तक कि सुनवाई कर सकती है ।
86. उत्तराखंड में वर्तमान में 9 नगर निगम है ।
87. उत्तराखंड में नगरपालिका परिषद 42 है ।
88. उत्तराखंड में 53 नगर पंचायत है ।
89. बद्रीनाथ, केदारनाथ, और गंगोत्री नगर पंचायत में चुनाव नही होते ।
90. नगर निगम का प्रमुख महापौर कहलाता है। इसका चुनाव प्रत्यक्ष रीति द्वारा होता है ।

Comments

Popular posts from this blog

Uttarkashi: गंगोत्री रेंज के समीप दिखा दुर्लभ हिम तेंदुआ, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से जमे नदी नाले ।

गंगोत्री रेंज में झाला के समीप दुर्लभ हिम तेंदुआ दिखा। वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से नदी नाले जम गए हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी होने से नदी नाले जम गए हैं। इसलिए दुर्लभ वन्यजीव 2500 से 3000 मीटर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दिखने लगे हैं। सोमवार को गंगोत्री रेंज में हर्षिल घाटी के झाला गांव के समीप पहाड़ी पर दुर्लभ हिम तेंदुआ बर्फ के बीच घूमता हुआ दिखा।स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया है। स्थानीय युवा धीरज रावत ने बताया कि इन दिनों क्षेत्र में आवाजाही कम होने के कारण स्नो लेपर्ड बहुत देर तक झाला के आसपास घूमता रहा। उसके बाद वह उच्च हिमालयी क्षेत्र की ओर चला गया। गंगोत्री रेंज के रेंज अधिकारी यशवंत चौहान ने कहा कि दुर्लभ हिम तेंदुआ समुद्रतल से 3500 से 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर रहते हैं। इन दिनों ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पानी की कमी के कारण दुर्लभ वन्यजीव भरल निचले इलाकों की ओर आते हैं। इसलिए कई बार हिम तेंदुआ भी इनके पीछे निचले क्षेत्रों में आ जाते हैं। क्योंकि भरल हिम तेंदुओं का मुख्य भोजन होता है। करीब चार वर्ष पूर्व भी झाला के समीप हिम तेंदु...

उत्तराखंड पत्रकारिता व स्वतंत्रता आंदोलन | Top Exam Questions।। VDO, Patwari, Police, Forest Garud, RO/ARO

1. भारत में सर्वप्रथम प्रिंटिंग प्रेस खोलने का श्रेय पुर्तगालियों को दिया जाता है। 2. उत्तराखण्ड में प्रथम समाचार पत्र द हिल्स का प्रकाशन 1842 ई. में मसूरी से हुआ। 3. द हिल्स समाचार पत्र के संपादक जान मैकिनन थे। 4. जान मैकिनन ने प्रथम प्रिंटिंग प्रेस मसूरी में खोली। 5. द हिल्स समाचार पत्र का प्रकाशन 1850 ई. में बंद हुआ। 6. भारत का प्रथम हिन्दी समाचार पत्र उदन्त मार्तण्ड 1826 ई. में प्रकाशित हुआ। 7. देश भक्त प्रेस की स्थापना बी. डी. पाण्डे ने की। 8. उत्तराखण्ड का प्रथम हिन्दी समाचार पत्र समय विनोद नैनीताल से प्रकाशित हुआ। 9. समय विनोद समाचार पत्र के संपादक जयदत्त जोशी थे। 10. 1 अप्रैल 1877 का अंतिम अंक समय विनोद समाचार पत्र का था। 11. समय विनोद समाचार पत्र का प्रकाशन 1877 ई. में बंद हुआ। 12. अंग्रेजों के समकक्ष पद पर भारतीयों को कम वेतन देने का विरोध समय विनोद में किया गया। 13. 1878 ई. में द ईगल समाचार पत्र का संपादन मॉर्टन ने किया। 14. अल्मोड़ा में डिबेटिंग क्लब के संस्थापक भीमसिंह थे। 15. डिबेटिंग क्लब की स्थापना की सलाह बुद्धि बल्लभ पंत ने दी। 16. अल्मोड़ा अख़बार का प...

उत्तराखंड में प्रमुख प्राचीन मापतौल प्रणाली लंबाई (भूमि आदि) मापन प्रणाली |

🏔️ उत्तराखंड में प्रमुख प्राचीन मापतौल प्रणाली लंबाई (भूमि आदि) मापन प्रणाली  * राज्य में भूमि मापन की दो मुख्य इकाई है - मुट्ठी व नाली  * 16 मुट्ठी (बीज की मात्रा) = एक नाली  * 1 नाली = 200 वर्ग मी०  * 2.5 नाली = 1 बीघा या 40 मुट्ठी  * एक हेक्टेयर = 50 नाली या 10,000 वर्ग मी  * 1 गज = 0.91 वर्ग मी  * 45 गज = एक विश्वा ठोस (धातु आदि) मापन प्रणाली  * रुपये की छोटी इकाई कुड़ी होती थी  * 12 टका = 1 सवासेर  * 10 कुड़ी = एक दमड़ी  * 3 पाई = 1 पैसा  * 4 पैसा = 1 आना  * 16 आना = एक रूपया  * 8 रत्ती = एक माशा  * 12 माशा = एक तोला या 10 ग्राम  * 5 तोला = एक पल  * 100 तोला या 20 पल = एक टका ठोस व अन्य मापन प्रणाली  * 1 मुट्ठी = 62.5 ग्राम होता है  * 8 मुट्ठी = एक सेर  * 1 सेर = 500 ग्राम  * 2 सेर = एक कुड़ी या 1 किग्रा  * 2 किग्रा = एक पाथा  * 8 पाथा = 1 डाल या 16 किग्रा  * 1 मण = 20 पाथा या 40 किग्रा  * 2 कुड़ी = 1 पाथा = 2 किग्रा  * 2 डाल = 1 द्रोण = 32 किग्रा ...

UKSSSC स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड जारी, वहीं कनिष्ठ सहायक भर्ती में कई चयन निरस्त - पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें

Introduction: ​उत्तराखंड के सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए दो बड़ी खबरें सामने आई हैं। एक तरफ जहाँ UKSSSC ने आशुलिपिक (Stenographer) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, वहीं दूसरी ओर UKPSC ने कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant) भर्ती प्रक्रिया में बड़ा एक्शन लेते हुए कई अभ्यर्थियों का चयन निरस्त कर दिया है। ​अगर आपने भी इन परीक्षाओं के लिए आवेदन किया था, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। ​ 1. UKSSSC आशुलिपिक (Stenographer) एडमिट कार्ड 2026 ​उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आशुलिपिक/वैयक्तिक सहायक के पदों के लिए लिखित परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। ​ परीक्षा तिथि: 16 फरवरी 2026। ​ एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें: ​आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर जाएं। ​'Admit Card' लिंक पर क्लिक करें। ​अपना नाम, पिता का नाम और जन्म तिथि दर्ज करें। ​एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट ले लें। ​ नोट: परीक्षा केंद्र पर अपना मूल पहचान पत्र (Aadhar Card/Voter ID) ले जाना न भूलें। ​ 2. उत्तराखंड कनिष्ठ सहायक भर्ती: चयन निरस्...

Padma Awards 2026: पद्म पुरस्कार पाने वालों की सूची जारी यहां देखें ।

भारत सरकार ने Padma Awards 2026 की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस वर्ष कुल 131 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए जाएंगे। पद्म पुरस्कार 2026: संक्षिप्त विवरण :-  कुल पुरस्कार: 131 पद्म विभूषण: 5 पद्म भूषण: 13 पद्म श्री: 113 प्रदानकर्ता: भारत के राष्ट्रपति   पद्म विभूषण 2026 (5 विजेता) देश के सर्वोच्च योगदान के लिए इन विभूतियों को सम्मानित किया गया: धर्मेंद्र सिंह देओल (महाराष्ट्र) – कला (अभिनय) वी. एस. अच्युतानंदन (केरल) – सार्वजनिक मामले जस्टिस के. टी. थॉमस (केरल) – सार्वजनिक मामले एन. राजम (उत्तर प्रदेश) – कला (वायलिन वादन) पी. नारायणन (केरल) – साहित्य और शिक्षा पद्म भूषण 2026 (13 विजेता) कला, खेल, उद्योग, चिकित्सा और समाजसेवा से जुड़े प्रमुख नाम: अलका याज्ञनिक – कला (गायन) ममूटी – कला (अभिनय) विजय अमृतराज – खेल (टेनिस) उदय कोटक – व्यापार एवं उद्योग शिव सोरेन – सार्वजनिक मामले पीयूष पांडे – कला (विज्ञापन) भगत सिंह कोश्यारी – सार्वजनिक मामले डॉ. नोर...

UKSSSC सहायक अध्यापक (LT) विशेष शिक्षा शिक्षक परीक्षा 2026 - नई परीक्षा तिथि घोषित |​UKSSSC Assistant Teacher (LT) Special Education Teacher Exam 2026 - New Exam Date Announced

UKSSSC सहायक अध्यापक (LT) विशेष शिक्षा शिक्षक परीक्षा 2026 - नई परीक्षा तिथि घोषित |  ​उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विज्ञापन संख्या-73/उ०अ०से०च०आ०/2025 के अंतर्गत सहायक अध्यापक एल.टी. (विशेष शिक्षा शिक्षक) के 128 पदों के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा की तिथि में संशोधन किया है। ​ महत्वपूर्ण जानकारी (Key Highlights): ​ पुरानी परीक्षा तिथि: 18 जनवरी, 2026 (प्रस्तावित) ​ नई (संशोधित) परीक्षा तिथि: 25 जनवरी, 2026 (रविवार ) ​ परीक्षा का समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक ​ एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि: 19 जनवरी, 2026 (सोमवार) एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? ​अभ्यर्थी अपना प्रवेश-पत्र (Admit Card) आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं: ​ वेबसाइट: www.sssc.uk.gov.in ​ दिनांक: 19 जनवरी, 2026 से उपलब्ध। उत्तराखंड पत्रकारिता व स्वतंत्रता आंदोलन | Top Exam Questions।। VDO, Patwari, Police, Forest Garud, RO/ARO

कैम्पटी: 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' शिविर में उमड़ी भीड़, सतपाल महाराज ने सराहे धात्री स्वयं सहायता समूह के उत्पाद

  कैम्पटी (टिहरी गढ़वाल): जनपद टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत कैम्पटी स्थित रामलीला मैदान में 'प्रशासन गाँव की ओर' अभियान के तहत "जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार" बहुउद्देश्यीय शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी धनोल्टी द्वारा की गई। ​ जनता दरबार में समस्याओं का निस्तारण ​शिविर के दौरान आयोजित जनता दरबार में विभिन्न सरकारी विभागों के स्टाल लगाए गए, जहाँ अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। इस पहल का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना और उनकी शिकायतों का त्वरित निस्तारण करना रहा। ​ वन विभाग और स्वयं सहायता समूह की विशेष पहल ​इस बहुउद्देश्यीय शिविर में वन विभाग के सौजन्य से 'धात्री स्वयं सहायता समूह' द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। मसूरी वन प्रभाग द्वारा प्रायोजित इस स्टाल का मुख्य अतिथि श्री सतपाल महाराज ...