महत्वपूर्ण सम-सामयिकी 2026 : प्रश्नोत्तर शैली में
1. 25 मार्च, 2026 को उत्तराखंड के राज्यपाल द्वारा श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय द्वारा तैयार किये गए चैटबॉट को लॉन्च किया गया, उसका नाम है— ‘प्रज्ञानम्’
2. 22 मार्च, 2026 को बिहार दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया— लोक भवन (देहरादून) में
3. 14 मार्च, 2026 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 119वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ किया— पंतनगर में
4.13 मार्च, 2026 को उत्तराखंड में राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अंतर्गत लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर खोलने की घोषणा की गई है— अल्मोड़ा में
5. 11 मार्च, 2026 को उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगायक का निधन हुआ, वह थे— दीवान सिंह कनवाल
6. 08 मार्च, 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘नारी तू नारायणी’ कार्यक्रम का आयोजन कहाँ हुआ था— देहरादून में
7. 07 मार्च, 2026 को गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड सरकार द्वारा नूतन न्याय संहिता विषय पर आयोजित राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया— हरिद्वार से
8. 05 मार्च, 2026 को मुख्यमंत्री जी ने जिस लेक फेस्टिवल का शुभारंभ किया, वह था— हिमालयन O₂ : द टिहरी लेक फेस्टिवल
9. 02 मार्च, 2026 को देहरादून में राज्यपाल ने किस संबंध में ब्लैकफुट चैलेंज, अमेरिका के सी.ई.ओ. डॉ. एस.एम. विल्सन ने भेंट की थी?— मानव-भालू संघर्ष पर
10. फरवरी, 2026 में मुख्यमंत्री ने 14 वर्ष की लड़कियों के लिये सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध देशव्यापी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ कहाँ से किया?— हल्द्वानी से
11. फरवरी, 2026 में मुख्यमंत्री जी ने जिस स्थान पर प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माणस्थल का दौरा किया था वह है— लोहाघाट (चंपावत) क्षेत्र स्थित छमनिया
12. 26 फरवरी, 2026 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नयार वैली फेस्टिवल का उद्घाटन किया, वह है— बिलखेत (पौड़ी गढ़वाल) में
13. फरवरी, 2026 में राज्य को पूंजीगत निवेश हेतु विशेष सहायता योजना (SASCI) के अंतर्गत स्वीकृत की गई, प्रोत्साहन राशि है— 350 करोड़ रुपये
14. लेखक जिसके द्वारा लिखित पुस्तक ‘विकल्प रहित संकल्प’ का विमोचन किया गया, हैं— गिरजा शंकर जोशी
15. मुख्यमंत्री ने किस संस्थान द्वारा आयोजित 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में प्रतिभाग किया था?— परमार्थ निकेतन
16. फरवरी, 2026 में मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास की दिशा और भविष्य की रणनीति पर चर्चा करने के उद्देश्य से देहरादून में किस आयोजन की संबोधित किया था?— उत्तराखंड ट्रांसफॉर्मेशन डायलॉग्स–2026
17. फरवरी, 2026 में किन दो हवाई पट्टियों के विषय में यह निर्णय लिया गया कि इनका संचालन भारतीय सेना द्वारा किया जाएगा— चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टियाँ
18. फरवरी, 2026 में शेफ डॉ. नीरज अग्रवाल, शेफ योगेंद्र सिंह नेगी, शेफ दीपा चावला तथा गोपाल सिंह द्वारा लिखित जिस पुस्तक का विमोचन किया गया, वह है— ‘फ्लेवर ऑफ देवभूमि’
19. फरवरी, 2026 में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने किन प्रमुख शिखरों पर पर्वतारोहण की अनुमति दी थी— नंदा देवी, कामेत समेत 83 अन्य चोटियों पर
20. जनवरी, 2026 में IIT रुड़की ने किस नाम से एक शिल्प आधारित संसाधन केंद्र (CBRC) की स्थापना की मंजूरी दी थी?— संचय नाम से (वस्त्र मंत्रालय के राष्ट्रीय हस्तशिल्प विकास कार्यक्रम (NHDP) के तहत)
21. 27 जनवरी से 30 जनवरी, 2026 के मध्य राज्य में अंतर्राष्ट्रीय एफ्रो फेस्टिवल, 2026 का आयोजन हुआ— टिहरी में
22. हाल ही में मुख्यमंत्री ने UGC दिवस मनाने की घोषणा की, यह मनाया जाएगा— 27 जनवरी को
23. 23 जनवरी, 2026 को सिविल सर्विसेस ‘इंस्टीट्यूट’, देहरादून में आयोजित एक चिंतन शिविर में मुख्यमंत्री शामिल हुए, इसका मूल विषय था— डायलॉग ऑन विजन-2047
24. उत्तराखंड के कौन-से जनपद ने 600 मीट्रिक टन कचरे का वैज्ञानिक निपटान करने में सफलता हासिल की थी?— उत्तरकाशी
25. राज्य के किस राष्ट्रीय उद्यान में स्नो लेपर्ड साइटिंग की सुविधा को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू करने हेतु सरकार कार्यरत हैं— गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान, उत्तरकाशी
26. उत्तराखंड कैबिनेट ने राज्य के जिन चार जिलों में ‘जिला जनजातीय कल्याण अधिकारी’ के नए पदों के सृजन और सेवा नियमावली में संशोधन को मंजूरी दी, वे हैं— चमोली, ऊधम सिंह नगर, देहरादून, और पिथौरागढ़
27. जनवरी, 2026 में राज्यपाल ने ‘न्यू पार्लियामेंट: वॉयस ऑफ भारत’ पुस्तक का विमोचन किया, जिसके लेखक हैं— प्रो. के.पी. सिंह
28. 14 जनवरी, 2026 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री लखनऊ, उत्तर प्रदेश में आयोजित उत्तरायणी कौथिग में सम्मिलित हुए, जिसका आयोजन किया था— पर्वतीय महासभा, लखनऊ
29. 12 जनवरी, 2026 को मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का शुभारंभ कहाँ से किया था?— देहरादून
30. 10 जनवरी, 2026 को मुख्यमंत्री ने सुशासन निर्धारित करने के उद्देश्य से 6 Web Portels का आरंभ किया जो विभाग से संबंधित हैं— राजस्व
31. जनवरी, 2026 में मुख्यमंत्री ने सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम में आपदा प्रबंधन से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया, जिसका विषय था— ‘शीतलहर पूर्व तैयारी’
32. जनवरी, 2026 में राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ (श्रीकोट, पौड़ी गढ़वाल) का नाम परिवर्तित कर नया नाम क्या दिया है?— स्व. अंकिता भंडारी राजकीय नर्सिंग कॉलेज
33. 03 जनवरी, 2026 को उत्तराखंड माटी महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा किस स्थान पर किया गया?— देहरादून
34. जनवरी, 2026 में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने ऊधमसिंह नगर में बुक्सा जनजाति के किस राजा की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया था?— राजा जगतदेव
35. 29 दिसंबर, 2025 को उत्तराखंड के किस स्थान पर राज्य स्तरीय किसान दिवस का आयोजन किया गया था?— गौचर, चमोली
36. 25 दिसंबर, 2025 को मुख्यमंत्री ने आजादी की लड़ाई के दौरान पेशावर कांड के नायक की जयंती मनाई, वह थे— वीर चंद्र सिंह गढ़वाली
37. हाल ही में मुख्यमंत्री ने MB foods द्वारा विकसित ‘प्रयास ग्राम’ का शुभारंभ किस जिले में किया था?— बुग्गावाला (हरिद्वार में)
38. दिसंबर, 2025 में 03 दिवसीय ‘कमस्यार महोत्सव’ का शुभारंभ हुआ, यह कार्यक्रम किस जिले में आयोजित किया जा रहा है— बागेश्वर जिले के कांडा में
39. दिसंबर, 2025 में पर्यटन सचिव ने राफ्टिंग एसोसिएशन के प्रस्ताव पर राफ्टिंग गाइडों की अधिकतम आयु सीमा को बढ़ा दिया है, इस परिवर्तन के बाद नई आयु सीमा होगी— 50 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष
40. 15 दिसंबर, 2025 को देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय जनसंपर्क अधिवेशन को मुख्यमंत्री ने संबोधित किया, इस अधिवेशन की थीम थी— विकसित भारत @ 2047 में जनसंपर्क की भूमिका
41. दिसंबर, 2025 में CRPF कैंप, हल्द्वानी में आयोजित पूर्व अर्द्धसैनिक बलों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि भविष्य में प्रेसिडेंट पुलिस मेडल-गैलेन्ट्री वीरता पदक प्राप्त करने वाले अर्द्धसैनिकों को एकमुश्त अनुदान राशि दी जाएगी, यह राशि होगी— 05 लाख रुपये
42. नवंबर, 2025 में मुख्यमंत्री ने ‘उत्तराखंड लोक विरासत 2025’ कार्यक्रम को संबोधित किया था, जिसका आयोजन हुआ था— देहरादून में।
43. नवंबर, 2025 में उत्तराखंड सरकार ने गन्ना के राज्य परामर्शित मूल्य (SAP) में 30 रुपये की वृद्धि करके राज्य के किसानों को अधिक आर्थिक लाभ सुनिश्चित करवाया है। इस मूल्य वृद्धि के बाद अब राज्य में सामान्य गन्ना का भाव हो गया— ₹365 से बढ़कर ₹395 प्रति क्विंटल
44. 26 नवंबर, 2025 को उत्तराखंड में ए.आई. के अनुप्रयोगों व नियमन संबंधी कौन सा दस्तावेज प्रस्तुत किया गया?— उत्तराखंड ए.आई. मिशन-2025
45. हाल ही में किस संस्था के द्वारा उत्तराखंड के आपदा मोचन निकाय, SDRF को उसके उत्कृष्ट कार्यों के लिये वैश्विक सम्मान मिला है?— भारत में अमेरिकी दूतावास
46. 15 से 17 नवंबर, 2025 के दौरान राज्य जनजातीय शोध संस्थान द्वारा उत्तराखंड की जनजातीय परंपराओं और विरासत को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से किस समारोह का आयोजन किया गया था?— आदि गौरव महोत्सव
47. नवंबर, 2025 में ‘उत्तराखंड राज्य का नवीन राजनीतिक इतिहास’ नामक पुस्तक का विमोचन मुख्यमंत्री द्वारा किया गया, इस पुस्तक के लेखक हैं— जय सिंह रावत
48. 14 नवंबर, 2025 को भारत नेपाल सीमा पर काली नदी और गोरी गंगा नदी के संगम पर मुख्यमंत्री ने जौलजीबी मेला का उद्घाटन किस जिले में किया था?— पिथौरागढ़
