Uttarakhand: धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी सहित इन पांच मंत्रियों ने ली शपथ।



Uttarakhand: धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी सहित इन पांच मंत्रियों ने ली शपथ।


क्षेत्रीय व जातीय समीकरण के बीच संतुलन बनाते हुए पांच नए मंत्रियों को धामी कैबिनेट में एंट्री मिली है। लोकभवन में राज्यपाल ने विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, राम सिंह कैड़ा को मंत्रिपद की शपथ दिलाई।


आज नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को लोकभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने सबसे पहले राजपुर विधायक खजान दास को शपथ दिलाई। इसके बाद भरत सिंह चौधरी ने संस्कृत में शपथ ली। फिर विधायक मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह केड़ा ने भी मंत्रिपद की शपथ ली।

वर्तमान में कैबिनेट में पांच मंत्रियों के पद खाली हैं, जिनमें नए मंत्रियों की ताजपोशी की गई। ताजपोशी के लिए नए चेहरों का चयन विधायकों के पिछले चार साल के कामकाज का रिकॉर्ड देखकर किया गया है। नई कैबिनेट में क्षेत्रीय व जातीय समीकरण के बीच संतुलन बनाया गया।

किसे, क्या विभाग मिला?

मंत्री का नाम

प्रमुख विभाग (Portfolios)

मदन कौशिक

वित्त, शहरी विकास, आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य (प्रेमचंद अग्रवाल वाले विभाग)।

खजान दास

समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण और निर्वाचन।

भरत सिंह चौधरी

परिवहन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME), और खादी एवं ग्रामोद्योग।

प्रदीप बत्रा

पेयजल, जनगणना, और पुनर्गठन विभाग।

राम सिंह कैड़ा

आयुष एवं आयुष शिक्षा, ऊर्जा, और वैकल्पिक ऊर्जा।



इस बंटवारे की 3 मुख्य बातें:

  1. मदन कौशिक का बढ़ता कद: हरिद्वार के कद्दावर नेता मदन कौशिक को वित्त और शहरी विकास जैसे मलाईदार विभाग सौंपे गए हैं, जिससे सरकार में उनका अनुभव फिर से मुख्यधारा में आ गया है।
  2. अनुभव को प्राथमिकता: खजान दास को समाज कल्याण जैसा महत्वपूर्ण विभाग दिया गया है, जो सीधे तौर पर समाज के निचले तबके से जुड़ा है।
  3. कुमाऊं-गढ़वाल का बैलेंस: कुमाऊं से आने वाले राम सिंह कैड़ा को ऊर्जा और आयुष विभाग देकर पहाड़ की आर्थिकी और स्वास्थ्य पर फोकस किया गया है, जबकि भरत सिंह चौधरी को परिवहन की जिम्मेदारी दी गई है।

VIVEK DOBHAL

The purpose of my website is to bring national and international news, Official Notification, State News, Education and Job, Business development, Nature's photography, videography, Cultural Diversity etc..

Previous Next

نموذج الاتصال