बड़ी खबर! उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी किया 767 पदों का फाइनल चयन परिणाम, अभी देखें अपनी प्रवीणता सूची!



उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा विज्ञापन संख्या 64/उ०अ०से०च०आ०/2024 दिनांक 04 अक्टूबर 2024 के अंतर्गत डेटा एंट्री ऑपरेटर, कनिष्ठ सहायक, कंप्यूटर सहायक-सह स्वागतकर्ता, स्वागतकर्ता, मेट, कार्यपर्यवेक्षक, आवास निरीक्षक एवं सर्व लेखपाल के कुल 767 पदों हेतु आयोजित भर्ती प्रक्रिया का चयन परिणाम जारी कर दिया गया है।
इन पदों के लिए लिखित प्रतियोगी परीक्षा दिनांक 19 जनवरी 2025 को आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा के आधार पर आयोग द्वारा 28 मार्च 2025 को 1884 अभ्यर्थियों को टंकण परीक्षा हेतु शॉर्टलिस्ट किया गया।
टंकण परीक्षा का आयोजन 18 अगस्त 2025 से 05 सितंबर 2025 तक किया गया। इसके पश्चात अभिलेख सत्यापन (Scrutiny) की प्रक्रिया विभिन्न चरणों में पूरी की गई।
अब आयोग द्वारा अंतिम रूप से योग्य अभ्यर्थियों की प्रवीणता सूची (Proficiency List) आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी गई है। चयनित अभ्यर्थियों की संस्तुति संबंधित विभागों को प्रेषित की जा रही है।


👉 अभ्यर्थी अपना परिणाम देखने के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in⁠� पर विजिट करें। 

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇






VIVEK DOBHAL

The purpose of my website is to bring national and international news, Official Notification, State News, Education and Job, Business development, Nature's photography, videography, Cultural Diversity etc..

Previous Next

نموذج الاتصال