Skip to main content

भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताएँ UKSSSC, SSC GD, EXAM Important Question |

संविधान की विशेषताएँ - 3 चैप्टर

  1. 26 नवंबर को 'विधि दिवस' मनाया जाता है, इसकी शुरुआत 1979 में की गई थी, जबकि वर्ष 2015 से विधि दिवस को 'संविधान दिवस' के रूप में मनाया जा रहा है।
  2. ​भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, इसमें 22 भाग, 395 अनुच्छेद एवं 12 अनुसूचियाँ हैं।
  3. ​भारतीय संविधान पर सबसे अधिक प्रभाव 1935 के भारत शासन अधिनियम का रहा है।
  4. ​भारतीय संविधान धर्मनिरपेक्षता की अवधारणा को अपनाता है, अर्थात् भारत का कोई भी राजकीय धर्म नहीं है।
  5. ​भारतीय संविधान की प्रवृत्ति संघात्मक है। भारत संघ से किसी भी राज्य को अलग होने का अधिकार नहीं है।
  6. ​भारतीय संविधान संसदीय सरकार की स्थापना करता है। संसदीय प्रणाली को वेस्टमिंस्टर रूप, उत्तरदायी सरकार और मंत्रिमंडलीय सरकार के नाम से भी जाना जाता है।
  7. ​भारतीय संसदीय प्रणाली बड़े पैमाने पर ब्रिटिश संसदीय प्रणाली पर आधारित है।
  8. ​भारतीय न्याय व्यवस्था में सर्वोच्च न्यायालय शीर्ष पर है। यह मौलिक अधिकारों की रक्षा की गारंटी देता है। इसलिए संविधान में इसकी स्वतंत्रता के लिए कई प्रावधान किए गए हैं।
  9. ​यदि किसी व्यक्ति के मौलिक अधिकारों का हनन होता है तो वह सीधे उच्च न्यायालय जा सकता है।
  10. ​वहीं भाग-4 में उल्लिखित नीति-निदेशक तत्व सामाजिक व आर्थिक लोकतंत्र को बढ़ावा देना है, इनका उद्देश्य कल्याणकारी राज्य की स्थापना करना है।
  11. ​मौलिक कर्त्तव्य मूल संविधान में नहीं थे बल्कि इन्हें स्वर्ण सिंह समिति की सिफारिश पर 42वें संविधान संशोधन 1976 में अपनाया गया।
  12. ​भारतीय संविधान संविधान की सर्वोच्चता को स्थापित करता है अर्थात् संविधान से ऊपर कोई नहीं है। तथा भारतीय संविधान एकल नागरिकता को अपनाता है।
  13. ​भारतीय संविधान सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार को अपनाता है।
  14. ​भारतीय संविधान में सबसे प्रमुख विशेषता त्रि-स्तरीय सरकार (केन्द्र, राज्य व पंचायती राज) की स्थापना है, जो विश्व के किसी भी संविधान में नहीं है।
  15. ​आइवर जेनिंग्स ने भारतीय संविधान के लिए 'वकीलों का स्वर्ग' कहते हैं।
  16. 44वें संविधान संशोधन अधिनियम 1978 ने मूल 'आंतरिक उपद्रव' को 'सशस्त्र विद्रोह' कहा गया है।
  17. केशवानंद भारती वाद में सर्वोच्च न्यायालय ने 'मूलभूत ढाँचे का सिद्धांत' का प्रतिपादन किया था।

"प्रश्नों का प्रकार पेपर में निम्नलिखित हो सकता है"


1. भारतीय संविधान को किस वर्ष से 'संविधान दिवस' के रूप में मनाया जा रहा है, जिसने 'विधि दिवस' की जगह ली?
(A) 1949
(B) 1976
(C) 2015
(D) 1978
सही उत्तर: (C) 2015

प्रश्न 2
भारतीय संविधान पर सबसे अधिक प्रभाव किस अधिनियम का पड़ा है?
(A) चार्टर अधिनियम, 1833
(B) भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947
(C) भारत शासन अधिनियम, 1935
(D) रेगुलेटिंग एक्ट, 1773
सही उत्तर: (C) भारत शासन अधिनियम, 1935

प्रश्न 3
भारतीय संविधान की कौन सी विशेषता इसे दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान बनाती है?
(A) यह एकल नागरिकता को अपनाता है।
(B) इसमें त्रि-स्तरीय सरकार है।
(C) इसमें 22 भाग, 395 अनुच्छेद और 12 अनुसूचियाँ हैं।
(D) यह धर्मनिरपेक्षता की अवधारणा को अपनाता है।
सही उत्तर: (C) इसमें 22 भाग, 395 अनुच्छेद और 12 अनुसूचियाँ हैं

प्रश्न 4
भारतीय संसदीय प्रणाली को इनमें से किस नाम से नहीं जाना जाता है?
(A) वेस्टमिंस्टर रूप
(B) उत्तरदायी सरकार
(C) मंत्रिमंडलीय सरकार
(D) अध्यक्षीय सरकार
सही उत्तर: (D) अध्यक्षीय सरकार

प्रश्न 5
मौलिक कर्तव्यों को किस संविधान संशोधन अधिनियम के तहत संविधान में शामिल किया गया था?
(A) 44वाँ संविधान संशोधन, 1978
(B) 61वाँ संविधान संशोधन, 1989
(C) 42वाँ संविधान संशोधन, 1976
(D) 52वाँ संविधान संशोधन, 1985
सही उत्तर: (C) 42वाँ संविधान संशोधन, 1976

प्रश्न 6
नीति-निदेशक तत्वों (DPSP) का मुख्य उद्देश्य क्या है?
(A) राजनीतिक लोकतंत्र को बढ़ावा देना।
(B) कल्याणकारी राज्य की स्थापना करना।
(C) शक्तियों का पृथक्करण करना।
(D) केन्द्र और राज्य के बीच विधायी संबंध स्थापित करना।
सही उत्तर: (B) कल्याणकारी राज्य की स्थापना करना।

प्रश्न 7
किस विशेषज्ञ ने भारतीय संविधान की जटिलता के कारण इसे 'वकीलों का स्वर्ग' कहा था?
(A) ग्रैनविल ऑस्टिन
(B) के.सी. व्हेयर
(C) बी. आर. अम्बेडकर
(D) आइवर जेनिंग्स
सही उत्तर: (D) आइवर जेनिंग्स

प्रश्न 8
भारतीय संविधान में 'आंतरिक उपद्रव' शब्द को 'सशस्त्र विद्रोह' से किस संशोधन द्वारा प्रतिस्थापित किया गया?
(A) 44वाँ संविधान संशोधन अधिनियम, 1978
(B) 42वाँ संविधान संशोधन अधिनियम, 1976
(C) 91वाँ संविधान संशोधन अधिनियम, 2003
(D) 86वाँ संविधान संशोधन अधिनियम, 2002
सही उत्तर: (A) 44वाँ संविधान संशोधन अधिनियम, 1978

प्रश्न 9
सर्वोच्च न्यायालय ने 'मूलभूत ढाँचे का सिद्धांत' (Basic Structure Doctrine) किस ऐतिहासिक वाद में प्रतिपादित किया था?
(A) गोलकनाथ वाद (1967)
(B) मिनर्वा मिल्स वाद (1980)
(C) केशवानंद भारती वाद (1973)
(D) ए.के. गोपालन वाद (1950)
सही उत्तर: (C) केशवानंद भारती वाद (1973)

प्रश्न 10
भारतीय संविधान की वह सबसे प्रमुख विशेषता क्या है जो विश्व के किसी भी अन्य संविधान में नहीं है?
(A) संविधान की सर्वोच्चता
(B) एकल नागरिकता
(C) न्यायिक स्वतंत्रता
(D) त्रि-स्तरीय सरकार (केन्द्र, राज्य व पंचायती राज)
सही उत्तर: (D) त्रि-स्तरीय सरकार (केन्द्र, राज्य व पंचायती राज)।














Comments

Popular posts from this blog

Uttarkashi: गंगोत्री रेंज के समीप दिखा दुर्लभ हिम तेंदुआ, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से जमे नदी नाले ।

गंगोत्री रेंज में झाला के समीप दुर्लभ हिम तेंदुआ दिखा। वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से नदी नाले जम गए हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी होने से नदी नाले जम गए हैं। इसलिए दुर्लभ वन्यजीव 2500 से 3000 मीटर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दिखने लगे हैं। सोमवार को गंगोत्री रेंज में हर्षिल घाटी के झाला गांव के समीप पहाड़ी पर दुर्लभ हिम तेंदुआ बर्फ के बीच घूमता हुआ दिखा।स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया है। स्थानीय युवा धीरज रावत ने बताया कि इन दिनों क्षेत्र में आवाजाही कम होने के कारण स्नो लेपर्ड बहुत देर तक झाला के आसपास घूमता रहा। उसके बाद वह उच्च हिमालयी क्षेत्र की ओर चला गया। गंगोत्री रेंज के रेंज अधिकारी यशवंत चौहान ने कहा कि दुर्लभ हिम तेंदुआ समुद्रतल से 3500 से 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई पर रहते हैं। इन दिनों ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पानी की कमी के कारण दुर्लभ वन्यजीव भरल निचले इलाकों की ओर आते हैं। इसलिए कई बार हिम तेंदुआ भी इनके पीछे निचले क्षेत्रों में आ जाते हैं। क्योंकि भरल हिम तेंदुओं का मुख्य भोजन होता है। करीब चार वर्ष पूर्व भी झाला के समीप हिम तेंदु...

Padma Awards 2026: पद्म पुरस्कार पाने वालों की सूची जारी यहां देखें ।

भारत सरकार ने Padma Awards 2026 की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस वर्ष कुल 131 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए जाएंगे। पद्म पुरस्कार 2026: संक्षिप्त विवरण :-  कुल पुरस्कार: 131 पद्म विभूषण: 5 पद्म भूषण: 13 पद्म श्री: 113 प्रदानकर्ता: भारत के राष्ट्रपति   पद्म विभूषण 2026 (5 विजेता) देश के सर्वोच्च योगदान के लिए इन विभूतियों को सम्मानित किया गया: धर्मेंद्र सिंह देओल (महाराष्ट्र) – कला (अभिनय) वी. एस. अच्युतानंदन (केरल) – सार्वजनिक मामले जस्टिस के. टी. थॉमस (केरल) – सार्वजनिक मामले एन. राजम (उत्तर प्रदेश) – कला (वायलिन वादन) पी. नारायणन (केरल) – साहित्य और शिक्षा पद्म भूषण 2026 (13 विजेता) कला, खेल, उद्योग, चिकित्सा और समाजसेवा से जुड़े प्रमुख नाम: अलका याज्ञनिक – कला (गायन) ममूटी – कला (अभिनय) विजय अमृतराज – खेल (टेनिस) उदय कोटक – व्यापार एवं उद्योग शिव सोरेन – सार्वजनिक मामले पीयूष पांडे – कला (विज्ञापन) भगत सिंह कोश्यारी – सार्वजनिक मामले डॉ. नोर...

UKSSSC स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड जारी, वहीं कनिष्ठ सहायक भर्ती में कई चयन निरस्त - पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें

Introduction: ​उत्तराखंड के सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए दो बड़ी खबरें सामने आई हैं। एक तरफ जहाँ UKSSSC ने आशुलिपिक (Stenographer) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, वहीं दूसरी ओर UKPSC ने कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant) भर्ती प्रक्रिया में बड़ा एक्शन लेते हुए कई अभ्यर्थियों का चयन निरस्त कर दिया है। ​अगर आपने भी इन परीक्षाओं के लिए आवेदन किया था, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। ​ 1. UKSSSC आशुलिपिक (Stenographer) एडमिट कार्ड 2026 ​उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आशुलिपिक/वैयक्तिक सहायक के पदों के लिए लिखित परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। ​ परीक्षा तिथि: 16 फरवरी 2026। ​ एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें: ​आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर जाएं। ​'Admit Card' लिंक पर क्लिक करें। ​अपना नाम, पिता का नाम और जन्म तिथि दर्ज करें। ​एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट ले लें। ​ नोट: परीक्षा केंद्र पर अपना मूल पहचान पत्र (Aadhar Card/Voter ID) ले जाना न भूलें। ​ 2. उत्तराखंड कनिष्ठ सहायक भर्ती: चयन निरस्...

गणतंत्र दिवस परेड 2026 में महाराष्ट्र की गणेशोत्सव की झांकी को मिला सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार ।

गणतंत्र दिवस परेड 2026 में महाराष्ट्र की गणेशोत्सव की झांकी को मिला सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार 🎯 गणतंत्र दिवस परेड 2026 के लिए तीनों सेवाओं और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों/अन्य सहायक बलों में से सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ियों और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और मंत्रालयों/विभागों में से सर्वश्रेष्ठ झांकियों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।  🎯 टुकड़ियों और झांकियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए गठित तीन न्यायाधीशों के पैनल ने निम्नलिखित का चयन किया है: * तीनों सेवाओं में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी – भारतीय नौसेना * CAPF/अन्य सहायक बलों में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग टुकड़ी – दिल्ली पुलिस  *शीर्ष तीन झांकियां (राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों):*  * महाराष्ट्र (गणेशोत्सव: आत्मनिर्भरता का प्रतीक) * जम्मू और कश्मीर (जम्मू और कश्मीर की हस्तशिल्प और लोक नृत्य) * केरल (वाटर मेट्रो और 100% डिजिटल साक्षरता: आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर केरल)  *केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों में से सर्वश्रेष्ठ झांकी*  * संस्कृति मंत्रालय (वंदे मातरम – एक राष्ट्र की आत्मा की पुकार) ...

उत्तराखंड पत्रकारिता व स्वतंत्रता आंदोलन | Top Exam Questions।। VDO, Patwari, Police, Forest Garud, RO/ARO

1. भारत में सर्वप्रथम प्रिंटिंग प्रेस खोलने का श्रेय पुर्तगालियों को दिया जाता है। 2. उत्तराखण्ड में प्रथम समाचार पत्र द हिल्स का प्रकाशन 1842 ई. में मसूरी से हुआ। 3. द हिल्स समाचार पत्र के संपादक जान मैकिनन थे। 4. जान मैकिनन ने प्रथम प्रिंटिंग प्रेस मसूरी में खोली। 5. द हिल्स समाचार पत्र का प्रकाशन 1850 ई. में बंद हुआ। 6. भारत का प्रथम हिन्दी समाचार पत्र उदन्त मार्तण्ड 1826 ई. में प्रकाशित हुआ। 7. देश भक्त प्रेस की स्थापना बी. डी. पाण्डे ने की। 8. उत्तराखण्ड का प्रथम हिन्दी समाचार पत्र समय विनोद नैनीताल से प्रकाशित हुआ। 9. समय विनोद समाचार पत्र के संपादक जयदत्त जोशी थे। 10. 1 अप्रैल 1877 का अंतिम अंक समय विनोद समाचार पत्र का था। 11. समय विनोद समाचार पत्र का प्रकाशन 1877 ई. में बंद हुआ। 12. अंग्रेजों के समकक्ष पद पर भारतीयों को कम वेतन देने का विरोध समय विनोद में किया गया। 13. 1878 ई. में द ईगल समाचार पत्र का संपादन मॉर्टन ने किया। 14. अल्मोड़ा में डिबेटिंग क्लब के संस्थापक भीमसिंह थे। 15. डिबेटिंग क्लब की स्थापना की सलाह बुद्धि बल्लभ पंत ने दी। 16. अल्मोड़ा अख़बार का प...

देहरादून में सोने की कीमतों में भूचाल, 12 हजार रुपये उछला गोल्ड रेट, चांदी 4 लाख पार ।

ब्रेकिंग न्यूज़: चांदी 4 लाख के पार, सोना 12 हजार रुपये उछला 📌 चांदी ने तोड़ा रिकॉर्ड, सोना भी नए शिखर पर नई दिल्ली: सर्राफा बाजार में गुरुवार को कीमती धातुओं ने इतिहास रच दिया। चांदी की कीमत पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गई, जबकि सोना 12,000 रुपये की तेज़ उछाल के साथ 1.83 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, वैश्विक बाजारों में मजबूती और निवेशकों की सुरक्षित निवेश (Safe Haven) की बढ़ती मांग के चलते सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। 📈 चांदी में चौथे दिन भी तेज़ी चांदी की कीमत में लगातार चौथे कारोबारी दिन तेजी दर्ज की गई। चांदी 19,500 रुपये (5.06%) उछलकर 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले यह 3,85,000 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी यह अब तक का रिकॉर्ड उच्च स्तर है। 💰 सोना 7% उछला, निवेशकों को बड़ा झटका 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना.. 12,000 रुपये यानी 7.02% की तेजी के साथ 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले सत्र में सोना 1,71,000 रुपये प्रति 10 ग्र...

भारत को मिला 92वां ग्रैंडमास्टर: 21 वर्षीय आर्यन वार्ष्णेय ने रचा इतिहास! |

भारत को मिला 92वां ग्रैंडमास्टर: 21 वर्षीय आर्यन वार्ष्णेय ने रचा इतिहास! ​ नई दिल्ली/आर्मेनिया: भारतीय शतरंज के स्वर्णिम युग में एक और गौरवशाली अध्याय जुड़ गया है। दिल्ली के 21 वर्षीय आर्यन वार्ष्णेय (Aaryan Varshney) आर्मेनिया में आयोजित 'एंड्रेनिक मार्गर्यन मेमोरियल' (Andranik Margaryan Memorial) में शानदार खिताबी जीत दर्ज कर भारत के 92वें ग्रैंडमास्टर (GM) बन गए हैं। ​🏆 एक राउंड पहले ही पक्का किया खिताब ​आर्यन ने इस टूर्नामेंट में जबरदस्त दबदबा बनाए रखा। उन्होंने 8वें राउंड में फिडे मास्टर (FM) तिहरान अम्बर्टसुमियन के खिलाफ ड्रॉ खेलकर अपना तीसरा और अंतिम GM नॉर्म हासिल कर लिया। उन्होंने 8 में से 6.5 अंक जुटाकर, प्रतियोगिता के समाप्त होने से एक राउंड पहले ही न केवल खिताब जीता बल्कि ग्रैंडमास्टर बनने की औपचारिकताएं भी पूरी कर लीं। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2026 रिपोर्ट जारी । उत्तराखंड पत्रकारिता व स्वतंत्रता आंदोलन | Top Exam Questions।। VDO, Patwari, Police, Forest Garud, RO/ARO