Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2025

राष्ट्रीय वनस्पति उद्यान लखनऊ के द्वारा दिये जा रहे प्रशिक्षण के दूसरे दिन रेजिन आर्ट के बारे में बताया गया साथ ही "सीमैप"में प्रशिक्षार्थियों द्वारा विजिट किया गया ।

Highlight 📌📌📌📌📌📌📌📌📌 राष्ट्रीय वनस्पति उद्यान लखनऊ के द्वारा दिये जा रहे प्रशिक्षण के दूसरे दिन रेजिन आर्ट के बारे  में बताया गया साथ ही "सीमैप"में प्रशिक्षार्थियों द्वारा विजिट किया गया ।  राष्ट्रीय वनस्पति उद्यान लखनऊ में हो रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन रेजिन का उपयोग कर क्राफ्टिंग का सही उपयोग कैसे किया जायेगा, साथ ही फूलों को भी रेजिन के अंदर डालकर आकर्षक सजावटी सामग्री बना सकते है साथ ही रेजिन के अंदर प्राकृतिक रंगों का प्रयोग कर महिलाओं के लिए इयरिंग, ज्वेलरी आदि बना सकते है, साथ NBRI के द्वारा प्रशिक्षार्थियों को  केन्द्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान लखनऊ ("सीमैप")   में विजिट करवाया गया जहाँ पर विभिन्न प्रकार की औषधीय पौधे, गुलाब की बहुत सी प्रजातियों को दिखाया गया ।  इस प्रशिक्षण के तहत बताया गया कि किस प्रकार से महिलाओं के स्वरोजगार में वृद्धि कर सकते है किस विधि के द्वारा पौधों को उगाया जाना चाहिए कैसे इनका प्रयोग आम लोगों तक पहुंचाया जाए, के बारे विस्तृत से बताया गया, साथ ही सीमैप संवाद हॉल में डॉ आर. के. श्रीवास्तव ...

राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान लखनऊ के द्वारा दिया गया तीन दिवसीय निर्जलित पुष्प शिल्प पर उन्नत प्रशिक्षण (Three-day advanced training on dehydrated flower craft offered by the National Botanical Research Institute, Lucknow).

राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान लखनऊ के द्वारा दिया गया तीन दिवसीय निर्जलित पुष्प शिल्प पर उन्नत प्रशिक्षण ।  Three-day advanced training on dehydrated flower craft offered by the National Botanical Research Institute, Lucknow. NBRI लखनऊ के द्वारा फ्लोरीकल्चर मिशन के तहत 29/09/2025 से 01/10/2025 तक  तीन दिवसीय निर्जलित पुष्प शिल्प पर उन्नत प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को एवम किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है, इन तकनीक में पुष्पों को सुखाकर नए नए सामग्री, ग्रीटिंग्स, राखी, इत्र, परफ्यूम, प्राकृतिक रंग, फ्रेम, गुलदस्ते आदि आकर्षक उत्पाद बनाना है जिससे स्वरोजगार के प्रति आत्मनिर्भरता बढ़े । CSIR-NBRI के निदेशक डॉ अजीत कुमार का कहना है कि हमारे देश मे बहुत बड़े-छोटे लाखों मंदिर है जहाँ पर हम रोज फूलों से भगवान की पूजा करते है जिसका उपयोग करने के बाद उनका पुनः उपयोग न होने के बाद हम उन्हें व्यर्थ फेंक देते है, उनका पुनः चक्रण हम उनको सुखाकर ग्रीटिंग कार्ड में अच्छे डिजाइन बना सकते है, लाइवलीहुड में उनके द्वारा लोगों को रोजगार दे सकते है । इस अवसर पर मसूरी से डॉ ज्...

बिहार से दो नए रामसर स्थल शामिल किए गए (Ramsar Site)

भारत ने आर्द्रभूमि संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मज़बूत किया है ​ बिहार से दो नए रामसर स्थल शामिल किए गए हैं— बक्सर ज़िले का गोकुल जलाशय (448 हेक्टेयर) और पश्चिम चंपारण ज़िले की उदयपुर झील (319 हेक्टेयर)। ​इसके साथ ही देश में कुल 93 #RamsarSites हो गए हैं, जो 13,60,719 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले हैं। यह भारत के समृद्ध आर्द्रभूमि पारिस्थितिक तंत्र को जैव-विविधता, जलवायु अनुकूलता और सतत आजीविका के लिए संरक्षित करने की मज़बूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भारत में 93 रामसर स्थलों तक पहुँचने की घोषणा करता है, जिसमें बिहार के दो नए स्थल— गोकुल जलाशय और उदयपुर झील —शामिल हैं। #Ramsar_site #Enviroment Click On Image..

एसबीआई प्लेटिनम जुबली आशा छात्रवृत्ति 2025-26 SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2025-26

एसबीआई प्लेटिनम जुबली आशा छात्रवृत्ति 2025-26 SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2025-26 एसबीआई फाउंडेशन द्वारा शुरू की गई एसबीआई प्लेटिनम जुबली आशा छात्रवृत्ति 2025-26, आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के मेधावी छात्रों को सशक्त बनाने के लिए डिज़ाइन की गई भारत की सबसे बड़ी छात्रवृत्ति पहलों में से एक है। यह कार्यक्रम यह सुनिश्चित करता है कि वित्तीय चुनौतियाँ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुँच में बाधा न बनें, और विभिन्न स्तरों और विषयों के छात्रों को सहायता प्रदान करता है। यह छात्रवृत्ति निम्नलिखित श्रेणियों के अंतर्गत प्रदान की जाती है: ●विद्यालयी छात्र ●स्नातक छात्र ●स्नातकोत्तर छात्र ●चिकित्सा छात्र ●आईआईटी छात्र ●आईआईएम छात्र ●विदेशी छात्र पुरस्कार की राशि पाठ्यक्रम और अध्ययन के स्तर के आधार पर ₹15,000 से लेकर ₹20 लाख तक होती है। नवीनीकरण प्रत्येक वर्ष न्यूनतम पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले छात्रों के अधीन है।  पात्र होने के लिए, छात्रों को पिछले शैक्षणिक वर्ष में 75% अंक या 7 सीजीपीए प्राप्त करना आवश्यक है, साथ ही स्कूल श्रेणी के लिए पारिवारिक आय सीमा 3 लाख रुपये प्रति वर्ष और...

हिंदी में कंप्यूटर से जुड़े 20 नए वन लाइनर प्रश्न और उत्तर (Top 20 Computer Question)

   हिंदी में कंप्यूटर से जुड़े 20 नए वन लाइनर प्रश्न और उत्तर ।। *कंप्यूटर का मूल उद्देश्य क्या है?* उत्तर: डेटा प्रोसेसिंग। *CPU में नियंत्रक यूनिट का कार्य क्या है?* उत्तर: कंप्यूटर के सभी संचालन नियंत्रित करना। *बिट क्या है?* उत्तर: डिजिटल डेटा की सबसे छोटी इकाई। *SSD और HDD में क्या अंतर है?* उत्तर: SSD तेज़ और इलेक्ट्रॉनिक स्टोरेज होता है, HDD मैकेनिकल स्टोरेज। *प्रोग्रामिंग में 'लूप' क्या होता है?* उत्तर: दोहरावित कार्यों का समूह। *इंटरनेट पर डोमेन नाम क्या होता है?* उत्तर: वेबसाइट का पता। *TCP/IP का पूरा नाम क्या है?* उत्तर: Transmission Control Protocol/Internet Protocol। *कॉम्प्यूटर मेमोरी के कितने प्रकार होते हैं?* उत्तर: दो - प्राइमरी (RAM, ROM) और सेकेंडरी। *BIOS का कार्य क्या है?* उत्तर: कंप्यूटर को बूट करना। *DNS किसके लिए जिम्मेदार है?* उत्तर: डोमेन नामों को IP पते में बदलना । *कंप्यूटर में 'रिपीटर' का काम क्या है?* उत्तर: सिग्नल को बढ़ाना। *मल्टीटास्किंग क्या होती है?* उत्तर: एक साथ कई काम करना । *कंट्रोल यूनिट कंप्यूटर के किस भाग...

अफगानिस्तान भूकंप में 800 लोगों की मौत, 2500 घायल, कई गांव पूरी तरह तबाह।

अफगानिस्तान भूकंप में 800 लोगों की मौत, 2500 घायल, कई गांव पूरी तरह तबाह । पूर्वी अफगानिस्तान के नंगरहर में 1 सितंबर 2025 को 6.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें 800 लोगों के मारे जाने की खबर है. भूकंप का केंद्र जालालाबाद से 27 किमी दूर, 10 किमी गहराई पर था. तालिबान सरकार ने बचाव शुरू किया, लेकिन दुर्गम इलाकों में मुश्किल हो रही है। 1 सितंबर 2025 को पूर्वी अफगानिस्तान के नंगरहर प्रांत में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे 800 लोगों की मौत हो गई और 2500 से ज्यादा लोग घायल हो गए. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, भूकंप का केंद्र जालालाबाद शहर से 27 किलोमीटर पूर्व में था. इसकी गहराई मात्र 10 किलोमीटर थी. भूकंप से कई गांव पूरी तरह तबाह हो गए। तालिबान सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि पूर्वी  अफगानिस्तान  में आए भूकंप में मरने वालों की संख्या 800 से ज्यादा हो गई है. सबसे ज्यादा तबाही दूरदराज के कुनार प्रांत में हुई है. कई गांव पूरी तरह तबाह हो गए. मौके पर राहत और बचाव अभियान चल रहा है. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने भी इसे 6.0 तीव्रता का बताया, जो रिक्टर ...