Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2025

त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव करवाने को मिली मंजूरी ।

बिग ब्रेकिंग– पंचायत चुनाव पर लगी रोक हटी। चुनाव का रास्ता हुआ साफ!! चुनाव की तिथियों में थोड़ा बहुत होगा बदलाव!! खबर सार–: नैनीताल हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव पर लगाए गए स्टे को हटाया दिया है वहीं उत्तराखंड सरकार को तीन दिन मे काउन्टर पेश करने के लिए कहा गया है!! साथ ही नामांकन करने की आखरी तारिख 3 दिन से बढाई गई. पंचयात चुनाव को लेकर अभी तक कई बार कोर्ट में सुनवाई हो चुकी थी लेकिन फिर कोई हल नही निकल पा रहा था।  मुख्य न्यायाधीश जी नरेंद्र एवं न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान महाधिवक्ता व मुख्य स्थायी अधिवक्ता ने सरकार का पक्ष रखते हुए बताया कि पिछड़ा वर्ग समर्पित आयोग की रिपोर्ट के बाद आरक्षण रोस्टर को शून्य घोषित करना एकमात्र विकल्प था। नौ जून को जारी यह रूल्स 14 जून को गजट नोटिफाइड हो गया था। जबकि याचिकाकर्ताओं ने उत्तराखंड पंचायत राज अधिनियम व संविधान के अनुच्छेद 243 टी व अन्य का उल्लेख करते हुए कहा कि आरक्षण में रोस्टर अनिवार्य है। यह संवैधानिक बाध्यता है। जिला पंचायत पद के लिए भंकोली जिला पंचायत वार्ड से संजय थपलियाल कर सकते है दावेदारी। क...

जन चेतना केंद्र मसूरी में शुरू हुआ लखवाड़ कैट प्लान के अंतर्गत आजीविका संवर्धन हेतु बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम ।

लखवाड़ कैट प्लान के अंतर्गत आजीविका संवर्धन हेतु बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम । लखवाड़ कैट प्लान के अंतर्गत आजीविका संवर्धन हेतु बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । यह कार्यक्रम 23/06/2025 से 08/07/2025 तक का 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा।  इस कार्यक्रम का उदेश्य लोगों के मध्य स्वरोजगार को बढ़ावा देना है साथ इस प्रशिक्षण में लखवाड़ डैम के अंतर्गत आने वाले गाँव एवम वन विभाग की रेंज जिसमे की मसूरी रेंज एवम केम्पटी रेंज का क्षेत्र आता है । यह प्रशिक्षण  मसूरी वन प्रभाग मसूरी के वित्तिय सहयोग जन चेतना केंद्र सामाजिक संस्था द्वारा किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम 20-25 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।  इस अवसर पर जन चेतना केंद्र के सचिव/मुख्य कार्यकारी रामपाल बिष्ट, कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती अंजना बिष्ट, इवेंट मैनेजमेंट श्री शुभम बिष्ट तथा इस कार्यक्रम में वन विभाग की ओर से श्री गजेन्द्र दत्त गौड़, (वन दरोगा) कु0 इलिप्सा भट्ट (वन दरोगा), श्री आनन्द सिंह रांगड़, श्री जयवीर सिंह, श्री विवेक डोभाल, श्री राहुल सिंह, श्री जयवीर सिंह र...

उत्तराखंड वन दरोगा एडमिट कार्ड ।

उत्तराखंड वन दरोगा एडमिट कार्ड  UKSSSC ग्रुप सी फॉरेस्टर एडमिट कार्ड 2025 उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 16 जून 2025 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर UKSSSC ग्रुप सी फॉरेस्टर एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लिखित परीक्षा के लिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के लिए एक सीधा डाउनलोड लिंक नीचे दिए गए लेख में साझा किया गया है। यूकेएसएसएससी 22 जून 2025 को उत्तराखंड के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक वन दरोगा परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए, उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन के लिए यूकेएसएसएससी ग्रुप सी फॉरेस्टर एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड और प्रिंट करना होगा। एडमिट कार्ड के साथ, उम्मीदवारों को सरकार द्वारा अनुमोदित आईडी कार्ड भी लाना होगा और अधिकारियों द्वारा दोनों दस्तावेजों के विवरण का मिलान किया जाएगा। सत्यापन के बाद ही उम्मीदवार को परीक्षा के लिए सीट दी जाएगी। Click on 👇👇👇👇 Download Admit Card उत्तराखंड ट्रेक ऑफ द ईयर Uttarakhand Trek Of...

कैम्पटी रेंज में धूमधाम से मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस।

कैम्पटी रेंज में धूमधाम से मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कैम्पटी रेंज के अंतर्गत खनाल्टी में वनक्षेत्राधिकारी के निर्देशन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रजाति के 150 पोधो का रोपण किया  गया व प्लास्टिक की रोकथाम व इस के रिसायकल के लिए शपथ ली गयी, इस अवसर पर निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कविता रौंछेला, श्री राजेश सजवाण मंडल अध्यक्ष भाजपा, बिजेन्दर सिंह पंवार प्रधान सिया केम्पटी, श्री राजेन्द्र प्रसाद नौटियाल वन पंचयात सरपंच बंग्लो की कांडी, तथा हँस फाउंडेशन की ओर श्रीमती सरोज रावत, श्री राजेन्द्र राठौर तथा JW की ओर से शशांक सिंह थे,  । इस अवसर पर विभाग की ओर से वनक्षेत्राधिकारी श्रीमती अमिता थपलियाल, उपराजिक लोकेंद्र दत्त पेटवाल, वन दरोगा श्री फतेह सिंह रावत, वन दरोगा श्री सुरेश कुमार, वन बीट अधिकारी श्री अजित कैंतुरा, श्री विवेक डोभाल, श्री विपिन वर्मा, श्री वीरेश कुमार, मुकेश, नरेश, कुंदन, रमन, अमरीश, गोपाल व विभिन्न ग्रामवासी उपस्थित रहे ।