गांव की महिलाओं ने बनाया पारम्परिक तरीके से सुगन्धित गिलिसरिन साबुन ।

बेल गांव में बद्री केदार संस्था ऋषिकेश देवता समूह एवम नाग देवता समूह की सक्रिय महिलाओं ने बनाया सुगन्धित गिलिसरिन साबुन ।।

मसूरी वन प्रभाग मसूरी के केम्पटी रेंज के मेलगढ़ बीट में ग्राम  पंचायत बेल में वन सरपंच की अध्यक्षता में बेल गांव में बद्री केदार संस्था, ऋषिकेश देवता समूह एवम नाग देवता समूह की सक्रिय महिलाओं ने पारम्परिक तरीके से सुगन्धित गिलिसरिन साबुन बनाया ।। इस कार्यशाला मे प्रशिक्षण श्री अनुराधा सिंह जी के द्वारा दिया गया । इस कार्यशाला से महिलाएं आने वाले समय मे स्वम् का रोजगार शुरू कर सकती है ।

प्रशिक्षण में वन सरपंच श्री लाखी सिंह कैट प्लान योजना से श्री राजेश कश्यप तथा वन विभाग की ओर से वनक्षेत्राधिकारी श्रीमती अमिता थपलियाल, उपराजिक श्री जतन दास, एवम वन बीट अधिकारी कुo गीता राणा आदि मौजूद रहे ।

वन क्षेत्राधिकारी कैम्पटी श्रीमती अमिता थपलियाल के द्वारा ग्रामीण महिलाओं को वनों एवम अपने आसपास आग न लगाने की अपील की गई ।



Previous Next

نموذج الاتصال

WhatsApp Facebook Twitter Email Copy