उत्तराखंड में 18 अगस्त से बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में अगले तीन दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग की जिला-स्तरीय चेतावनी के अनुसार 18 से 20 अगस्त 2026 तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश के तेज दौर की संभावना जताई गई है।
18 अगस्त को इन जिलों में भारी बारिश:-
18 अगस्त 2026 को देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
मौसम चेतावनी के अनुसार राज्य के पर्वतीय जिलों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तेज से अति तेज दौर होने की संभावना है। वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमक सकती है।
19 अगस्त को बागेश्वर और नैनीताल में अलर्ट
19 अगस्त को बागेश्वर और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
इसके अलावा पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली और बारिश के तेज से अति तेज दौर का खतरा बना रहेगा।
20 अगस्त को देहरादून-बागेश्वर में बारिश
20 अगस्त 2026 को बागेश्वर और देहरादून जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
पर्वतीय जिलों में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तेज से अति तेज दौर होने की संभावना है।
भारी बारिश लोगों को सावधानी बरतने की सलाह भारी बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को मौसम की ताजा जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करनी चाहिए।
बारिश के दौरान नदी-नालों, बरसाती गदेरों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के आसपास जाने से बचें। आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों पर खड़े न रहें और सुरक्षित स्थान पर रहें।
Uttarakhand Weather Alert, Uttarakhand Rain Alert, उत्तराखंड मौसम, उत्तराखंड बारिश, Heavy Rain Alert Uttarakhand
