ऐन्दी बीट के अंतर्गत भटवाड़ी में वन महोत्सव पर हुआ भव्य वृक्षारोपण अभियान

ऐन्दी बीट के अंतर्गत ग्राम पंचायत भटवाड़ी में वन महोत्सव के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित



दिनांक 06 जुलाई 2026 को वन महोत्सव के उपलक्ष्य में ऐन्दी बीट के अंतर्गत ग्राम पंचायत भटवाड़ी में पौधरोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधों, जिनमें बांज, देवदार, अंगा एवं बमोर प्रमुख हैं, का रोपण किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्री सुनील सेमवाल सहित श्री अंकित असवाल, श्री उमेद पंवार, श्री यशवंत बिष्ट, श्री बलवीर पंवार एवं श्री विक्रम पंवार सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

वन विभाग की ओर से श्री जयदेव रावत (वन दरोगा), श्री वीरेंद्र सिंह भंडारी (वन दरोगा), श्री विवेक डोभाल (वन आरक्षी) एवं श्री शोबत सिंह पंवार (माली) श्री सुरेश नेगी (नर्सरी चौकीदार) सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे। सभी ने वन महोत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए जनसहभागिता को आवश्यक बताया तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आग्रह किया।

वन विभाग ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण में अपना योगदान देने की अपील की।






Previous Next

نموذج الاتصال

WhatsApp Facebook Twitter Email Copy