उत्तराखंड सामान्य ज्ञान (भूगोल)
* उत्तराखण्ड में भाबर से पहले हिमालय की कौन सी श्रेणी स्थित है? — शिवालिक
* वृहत हिमालय और शिवालिक हिमालय के मध्य में कौन सा भाग है? — लघु हिमालय
* वृहत हिमालय के बाद के भाग का नाम है? — ट्रांस हिमालय
* उत्तराखण्ड में सर्वोच्च पर्वत चोटी नंदादेवी की ऊँचाई है? — 7817 मी०
* केदारनाथ मंदिर के उत्तर में स्थित पर्वत श्रेणी है? — चौखम्बा
* पंच शिखरों वाली पर्वत श्रेणी का नाम है? — पंचाचूली
* बदरीनाथ मंदिर के उत्तर में स्थित पर्वत शिखर है? — नीलकंठ
* धरातलीय विषमता व निर्माण प्रक्रिया की दृष्टि से उत्तराखण्ड में भौतिक भागों की संख्या है? — चार
* शिवालिक के पाद प्रदेश में स्थित है? — भाबर
* किस भौगोलिक प्रदेश में नदियों का जल भूमिगत हो जाता है? — भाबर
* तिपरा बमक ग्लेशियर किस जनपद में स्थित है? — चमोली
* रालम ग्लेशियर किस जनपद में स्थित है? — पिथौरागढ़
* अलकनंदा का उद्गम क्षेत्र है? — सतोपंथ
* बेदनी बुग्याल के निकट कौन सा ताल स्थित है? — रूपकुण्ड
* प्रसिद्ध देवरिया ताल किस जनपद में स्थित है? — रुद्रप्रयाग
* लोखाम ताल-हरीश ताल किस जनपद में हैं? — नैनीताल
* मलवा ताल किस नदी पर स्थित था? — कलसा नदी
* बूढ़ा केदार क्षेत्र में कौन सा ताल है? — महासर ताल
* पिथौरागढ़-तिब्बत यात्रा मार्ग में प्रसिद्ध दर्रा है? — लिपुलेख
* छिरबिटिया या डुंगरीला किस दर्रे का नाम है? — माणा
* उत्तराखण्ड में सर्वाधिक दर्रे किस जनपद में हैं? — पिथौरागढ़
* भूकम्पीय लहरों का ज्ञान किसके द्वारा ज्ञात किया जाता है? — सिस्मोग्राम
* सितम्बर 1803 में उत्तराखण्ड में आये भूकम्प की रिक्टर स्केल पर माप क्या थी? — 9.0
* 20वीं सदी के उत्तरार्द्ध में उत्तरकाशी भूकम्प कब आया था? — 20 अक्टूबर, 1991
* उत्तराखण्ड की मुख्य अपवाह प्रणाली कितने वर्गों में विभक्त है? — 4
* क्षेत्रफल के अनुसार उत्तराखण्ड हिमालय की सबसे बड़ी प्रवाह प्रणाली कौन सी है? — भागीरथी-अलकनंदा प्रवाह प्रणाली
* रामगंगा प्रवाह प्रणाली में कौसानी के निकट से उद्गमित होने वाली कौन सी नदी शामिल है? — कोसी
* उत्तराखण्ड में किस नदी का प्रवाह पथ सबसे अधिक लम्बा है? — काली नदी
* सरयू नदी का उद्गम कहाँ से होता है? — भद्रतुंग
* भागीरथी नदी का प्रवाह पथ कितना लम्बा है? — 205 कि०मी०
* उत्तराखण्ड में सबसे बड़ा कृत्रिम बाँध किस नदी पर बना है? — भागीरथी नदी पर
* प्रति 1000 मी० की ऊँचाई पर तापमान में कितने डिग्री सेल्सियस की कमी आती है? — 10 डिग्री सेल्सियस
* नैनीताल नगर की औसत वार्षिक वर्षा है? — 2700 मिमी०
* जून माह की गर्मियों के दौरान किच्छा का तापमान रहता है? — 40.6 डिग्री सेल्सियस
* जनवरी माह की सर्दियों में मुक्तेश्वर का तापमान रहता है? — -5.8 डिग्री सेल्सियस
* उत्तराखण्ड में सर्वाधिक वर्षा वाला भौगोलिक क्षेत्र है? — शिवालिक
* उत्तराखण्ड में उपोष्ण जलवायु किस क्षेत्र में पाई जाती है? — भाबर-तराई क्षेत्र में
* उत्तराखण्ड में अल्पाइन जलवायु प्राय: कितनी ऊँचाई वाले क्षेत्रों में पाई जाती है? — 3000-4200 मी० के ऊँचाई वाले क्षेत्रों में
* उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों की वह भूमि जो जंगलों के निकट होती है, कहलाती है? — इज्जर/कटील
* साल, सागौन, हल्दू आदि वृक्ष किस प्रकार के वन क्षेत्र में पाये जाते हैं? — उष्ण कटिबन्धीय आर्द्र पतझड़ वाले वन क्षेत्र में।
* पर्वतीय शीतोष्ण वन में कौन सी वृक्ष प्रजातियाँ पायी जाती हैं? — चीड़, बांज, बुरांश आदि
* शीत कटिबन्धीय वनस्पति कितनी ऊँचाई पर मिलती है? — समुद्रतल से 2000-4000 मी०
* उत्तराखण्ड की किस वृक्ष प्रजाति को हरा सोना कहा जाता है? — बांज
* उत्तराखण्ड में प्राकृतिक जड़ी-बूटियाँ किस भौगोलिक क्षेत्र में पाई जाती हैं? — अल्पाइन घास के मैदानों में
* पर्वतीय क्षेत्रों में गाँववासियों के संरक्षण में चली आ रही पुरानी वन व्यवस्था को किस नाम से जाना जाता है? — वन पंचायत।
* लघु हिमालयी क्षेत्र में प्राय: किस तरह की मृदा पायी जाती है? — उप पर्वतीय मृदा।
* उत्तराखण्ड में सबसे अधिक उपजाऊ मृदा किस क्षेत्र में पायी जाती है? — तराई।
* पर्वतीय क्षेत्र की परम्परागत भूमि वर्गीकरण के प्रकार क्या हैं? — कटील, उपराऊँ व तलाऊँ।
* पर्वतीय छिछली मृदा कहाँ पायी जाती है? — हिमाच्छादित क्षेत्रों में।
* प्राकृतिक कारकों से मृदा के ह्रास होने की प्रक्रिया कहलाती है? — भू-अपरदन।
* मिट्टी की ऊपरी सतह को क्या कहा जाता है? — टॉप सॉयल लेबल।
* पर्वतीय क्षेत्र में सर्वाधिक उपजाऊ मृदा कहाँ पायी जाती है? — नदी घाटियों में।
* नदी तट से रेता-बजरी निकालने की प्रक्रिया क्या कहलाती है? — चुगान।
* उत्तराखण्ड में खनन नीति की घोषणा कब की गई? — 4 अप्रैल, 2001 में।
* उत्तराखण्ड में सर्वाधिक जनसंख्या वाला जनपद है? — हरिद्वार।
* उत्तराखण्ड में सबसे कम जनसंख्या वाला जनपद है? — रुद्रप्रयाग।
* नन्दा देवी पशु विहार की स्थापना कब हुई? — 1980।
* उत्तराखण्ड में गन्ने की खेती किन जनपदों में होती है? — देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, उधमसिंह नगर।
* उत्तराखण्ड में नई औद्योगिक नीति की घोषणा कब हुई? — 8 जुलाई, 2001।
* योग नगरी के नाम से उत्तराखण्ड का कौन सा नगर जाना जाता है? — ऋषिकेश।
* 'मन्दिरों का शहर' नाम से उत्तराखण्ड का कौन सा नगर जाना जाता है? — द्वाराहाट।
* कोसी व सुयाल नदियां किस शहर के पार्श्व भाग में बहती हैं? — अल्मोड़ा।
* वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तराखण्ड की जनसंख्या में पुरुषों का प्रतिशत कितना है? — 51.54 प्रतिशत।
* उत्तराखण्ड में सबसे कम जनसंख्या घनत्व वाला जनपद है? — उत्तरकाशी।
* सरस्वती, मन्दाकिनी, पिण्डर व नंदाकिनी किस नदी की सहायक नदियाँ हैं? — अलकनंदा।
* उत्तराखण्ड में सर्वाधिक नगरीय निकाय किस जनपद में हैं? — हरिद्वार व उधमसिंह नगर।
* शिवालिक श्रेणियों के मध्य घाटी क्षेत्र को किस भौगोलिक नाम से जाना जाता है? — दून।
* हरिपुरा जलाशय किस नदी पर बना है? — बौर।
* खरही पट्टी (बागेश्वर) पुराने समय में किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध थी? — ताम्र उद्योग।
* देहरादून जनपद में उपलब्ध प्रमुख खनिज हैं? — चूना पत्थर, डोलोमाइट।
* उत्तराखण्ड के किस वृक्ष के गोंद से बिरोजा व तारपीन के तेल का निर्माण किया जाता है? — चीड़।
* उत्तराखण्ड में कुल वन पंचायतों की संख्या है? — 12089
* उत्तराखण्ड के किस जनपद में वहाँ के भौगोलिक क्षेत्र में कुल वनावरण का प्रतिशत सबसे अधिक है? — नैनीताल।
* यमुना नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है? — टोंस।
* माणा के समीप अलकनंदा नदी में कौन-सी नदी मिलती है? — सरस्वती।
* प्राचीन स्थल कण्व आश्रम किस नदी के तट पर स्थित है? — मालन नदी।
* काली नदी मैदानी भाग में प्रवाहित होने पर किस नाम से जानी जाती है? — शारदा।
* उत्तर प्रदेश के समय 1997 में उत्तराखण्ड में तीन जनपदों की स्थापना हुई, वे कौन-से हैं? — रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व उधमसिंह नगर
* अविभाजित उत्तराखण्ड में महान हिमालय के बाद उत्तरी सीमा तक फैले ट्रांस हिमालय का दूसरा नाम क्या है? — तैथिस हिमालय
* भागीरथी नदी का उद्गम किस हिमनद से होता है? — गंगोत्री हिमनद
* पोंटिंग हिमनद किस जनपद में स्थित है? — पिथौरागढ़
* मुनस्यारी से उत्तर दिशा की ओर कौन-सा पर्वत शिखर दिखाई देता है? — पंचाचूली।
* लघु हिमालयी क्षेत्र में प्रवाहित होने वाली गौला नदी का प्राचीन नाम क्या है? — गार्गी
* पुरानी टिहरी में भागीरथी-भिलंगना का संगम किस स्थल पर होता था? — गणेश प्रयाग।
* उत्तराखण्ड में 3000-4000 मी० का क्षेत्र किस जलवायु क्षेत्र के अंतर्गत आता है? — अल्पाइन जलवायु क्षेत्र
* उत्तराखण्ड में गर्म शीतोष्ण जलवायु क्षेत्र किस ऊँचाई तक पाया जाता है? — 900-1800 मी० तक।
* बदरीनाथ में स्थित गर्म जल का स्रोत किस नाम से जाना जाता है? — तप्तकुण्ड।
* बागेश्वर जनपद में कौन-सा हिमनद पर्यटन की दृष्टि से प्रसिद्ध है? — सुंदर ढुंगा हिमनद।
* उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्र में मौसम के तीन स्थानीय प्रकार क्या हैं? — रूड़ि (गर्मी), चौमास (वर्षाकाल), ह्यूंन (जाड़ा)।
* उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्र में परम्परागत पेयजल का उस स्रोत का नाम क्या है जिसमें रिस-रिस कर जल एक कुण्ड में जमा होता है? — नौला।
* मध्य हिमालयी भाग में गाड़-गधेरों की जल शक्ति का उपयोग पूर्व समय में किसके लिए किया जाता था? — घराट (पनचक्की)
* पर्वतीय क्षेत्र में पथरीली और अनु उपजाऊ भूमि स्थानीय वर्ग में किस श्रेणी में आती है? — कटील
* राजस्व विभाग के अनुसार कृषि क्षेत्र के साथ सामान्य मध्यवर्ती रिहायशी स्थल वाला भू-भाग क्या कहलाता है? — मौजा (ग्राम)।
* पर्वतीय प्रदेश में सिंचित पानी वाले खेतों को क्या कहा जाता है? — तलाऊँ।
* उत्तराखण्ड के उन पर्वतीय नगरों के नाम बतायें जो अंतिम रेलवे स्टेशन से जुड़े हैं? — टनकपुर, हल्द्वानी, रामनगर, कोटद्वार, ऋषिकेश, देहरादून।
* उच्च हिमालयी शीतक्षेत्र की मुख्य फसल क्या है? — उवा, रामदाना व फाफर।
* बेनीताल (चमोली) किस बागान के लिए प्रसिद्ध है? — चाय बागान के लिए।
* मायापुरी उत्तराखण्ड के किस शहर का पुरातन नाम है? — हरिद्वार।
Most Recent Post.....
उत्तरकाशी जिला GK प्रश्न 2026 | UKSSSC एवं UKPSC परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण तथ्य
रुद्रप्रयाग जनपद सम्पूर्ण जानकारी 2026 | इतिहास, भूगोल, झीलें, ग्लेशियर, मेले (UKSSSC / UKPSC Notes)
