लखवाड़ बांध परियोजना एवं कैट प्लान के अंतर्गत कैम्पटी रेंज में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 200 से अधिक ग्रामीणों ने कराया परीक्षण



कैम्पटी (मसूरी)। मसूरी वन प्रभाग के अंतर्गत कैम्पटी रेंज में मंगलवार, 24 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लखवाड़ बांध परियोजना एवं कैट प्लान के अंतर्गत एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के प्रायोजक मसूरी वन प्रभाग, मसूरी रहे।

इस स्वास्थ्य शिविर का उद्धघाटन ब्लॉक प्रमुख जौनपुर श्रीमती सीता पंवार के द्वारा किया गया इस शिविर में कान, दांत एवं आंखों के विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ जनरल फिजिशियन तथा ब्लड जांच अधिकारी द्वारा सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर में स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा लगभग 150 से अधिक लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य शिविर के नोडल अधिकारी श्री फुलदास भारती, डॉ. देवाशीष चमोली एवं वर्षिका चौहान (प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, कैम्पटी) श्री सन्दीप राणा लैब टेक्नीशियन, गजेंद्र पंवार नेत्र सहायक, राशमी चमोली फार्मिसिस्ट अधिकारी, प्रियंका रावत सी.एच.ओ. कैम्पटी, रिया नौटियाल सी. एच. ओ. डीबोगी, श्रीमती विनीता ए. एन. एम., राज पंवार आशा फेसिलेटर, तथा आशा कार्यकत्री श्रीमती प्रभा नौटियाल, पूजा देवी,निशा, गीता आदि उपस्थित रहे ।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत सिया से प्रधान सोनी पंवार, सैंजी से कुसुम रावत, नवाड़ीधार ग्राम प्रधान श्री मुकेश सिंह पंवार द्वारा भी इस स्वास्थ्य शिविर में प्रतिभाग किया गया तथा ग्रामीणों को इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की ग्रामीणों से अपील की ।

आयोजकों ने बताया कि मसूरी वन प्रभाग की अन्य रेंजों में भी इसी प्रकार के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों में निवासरत लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिले|
इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन प्रभागीय वनाधिकारी के मसूरी के निर्देशन में हुआ ।
इस अवसर पर कैम्पटी रेंज से वन विभाग के वनक्षेत्राधिकारी श्रीमती अमिता थपलियाल, उप राजिक श्री जतन दास, वन दरोगा श्री फतेहसिंह रावत, श्री सुरेश कुमार, सुश्री परिसी थपलियाल, बीट अधिकारी श्री अजीत कैंतुरा, श्री विवेक डोभाल, श्री विपिन वर्मा, सुश्री ज्योति रमोला आदि उपस्थित रहे ।










#कैम्पटी
#कैम्पटीरेन्ज
#मसूरीवनप्रभाग
#लखवाड़बांधपरियोजना
#कैटप्लान
#स्वास्थ्यशिविर
#ग्रामीणस्वास्थ्य
#उत्तराखंडसमाचार
#मसूरीसमाचार
#वनविभाग
#मुफ्तचेकअप
#जनकल्याण






VIVEK DOBHAL

The purpose of my website is to bring national and international news, Official Notification, State News, Education and Job, Business development, Nature's photography, videography, Cultural Diversity etc..

Post a Comment

Thanku For Visiting

Previous Next

نموذج الاتصال