Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2025

गांव की महिलाओं ने बनाया पारम्परिक तरीके से सुगन्धित गिलिसरिन साबुन ।

बेल गांव में बद्री केदार संस्था ऋषिकेश देवता समूह एवम नाग देवता समूह की सक्रिय महिलाओं ने बनाया सुगन्धित गिलिसरिन साबुन ।। मसूरी वन प्रभाग मसूरी के केम्पटी रेंज के मेलगढ़ बीट में ग्राम  पंचायत बेल में वन सरपंच की अध्यक्षता में बेल गांव में बद्री केदार संस्था, ऋषिकेश देवता समूह एवम नाग देवता समूह की सक्रिय महिलाओं ने पारम्परिक तरीके से सुगन्धित गिलिसरिन साबुन बनाया ।। इस कार्यशाला मे प्रशिक्षण श्री अनुराधा सिंह जी के द्वारा दिया गया । इस कार्यशाला से महिलाएं आने वाले समय मे स्वम् का रोजगार शुरू कर सकती है । प्रशिक्षण में वन सरपंच श्री लाखी सिंह कैट प्लान योजना से श्री राजेश कश्यप तथा वन विभाग की ओर से वनक्षेत्राधिकारी श्रीमती अमिता थपलियाल, उपराजिक श्री जतन दास, एवम वन बीट अधिकारी कुo गीता राणा आदि मौजूद रहे । वन क्षेत्राधिकारी कैम्पटी श्रीमती अमिता थपलियाल के द्वारा ग्रामीण महिलाओं को वनों एवम अपने आसपास आग न लगाने की अपील की गई । मसूरी वन प्रभाग के अंतर्गत टकारना के ग्रामीण महिलाओं ने बनाया भीमल एवम एलोवेरा से शैम्पू व साबुन । केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ा । विज्ञापन, सूचना ...

मसूरी वन प्रभाग के अंतर्गत भटोली के ग्रामीण महिलाओं ने बनाया भीमल एवम एलोवेरा से शैम्पू व साबुन ।

मसूरी वन प्रभाग के अंतर्गत भटोली के ग्रामीण महिलाओं ने बनाया भीमल एवम एलोवेरा से शैम्पू व साबुन । मसूरी वन प्रभाग मसूरी के द्वारा समय समय पर रेंज के माध्यम से वन सरपंचो के प्रयास से ग्रामीण स्तर पर विभिन्न प्रकार की कार्यशाला आयोजित की जा रही है । अभी  लखवाड़ कैट प्लान के अंतर्गत आजीविका संवर्धन  हेतु कैम्पटी रेंज के कैम्पटी बीट के अंतर्गत भटोली गांव में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। गांव की महिलाओं ने  भीमल एवम एलोवेरा  से शैम्पू व साबुन बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इसका उद्देश्य  ग्रामीणों/स्वम् सहायता समूह के सुदृढ़ीकरण हेतु उनके लिए आय उत्पादन कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस प्रशिक्षण के प्रायोजक/ सौजन्य मसूरी वन प्रभाग मसूरी  है तथा आयोजक  जन चेतना केंद्र, सामाजिक संस्था  श्रीनगर गढ़वाल है । इस कार्यशाला के दौरान मुख्य प्रशिक्षक/मास्टर ट्रेनर  श्री दिनेश डबराल  एवम   श्री शुभम बिष्ट आये  थे जिनके द्वारा ग्रामीणों को ट्रेनिंग दी गयी । आयोजक संस्था के द्वारा ग्रामीणों को एक किट सामग्री निःशुल्क भी दी गयी । जिसकी...