उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित UKPSC APS मुख्य परीक्षा 2026 का पूरा विश्लेषण और संभावित हल यहाँ देखें।
1. उत्तराखण्ड की निम्नलिखित नदियों में से किसका उद्गम हिमनद से नहीं होता है?
(a) मन्दाकिनी
(b) गोरी
(c) गोमती
(d) अलकनन्दा
2. उत्तराखण्ड के निम्नलिखित जनपदों में से 'बेदनी बुग्याल' किसमें स्थित है?
(a) अल्मोड़ा
(b) उत्तरकाशी
(c) चमोली
(d) पौड़ी गढ़वाल
3. भारत वन स्थिति रिपोर्ट-2023 के अनुसार, उत्तराखण्ड के निम्नलिखित जनपदों में से किसमें वनावरण सबसे कम है?
(a) ऊधमसिंह नगर
(b) उत्तरकाशी
(c) देहरादून
(d) हरिद्वार
4. टिहरी संसदीय निर्वाचन-क्षेत्र के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- सन् 1952 के आम चुनाव में राज परिवार से कमलेन्दुमति शाह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा।
- टिहरी की जनता में राजशाही समाप्त हो जाने पर भी राज परिवार के सदस्यों के प्रति विश्वास बना रहा।
- कमलेन्दुमति शाह कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी कृष्णा सिंह से पराजित हुई थीं। उपरोक्त में से कौन से कथन सही हैं? (a) 1 और 2 (b) 1 और 3 (c) 2 और 3 (d) उपरोक्त में से सभी
5. भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान कुमाऊँ के निम्न में से कौन-कौन से क्षेत्र अत्यधिक सक्रिय रहे?
- सल्ट 2. देघाट 3. खुमाड़ 4. मझेड़ा 5. कोटाबाग (a) 1, 2, 4 और 5 (b) 2, 3 और 5 (c) 1, 2 और 5 (d) 1, 2 और 3
6. भारत की जनगणना 2011 के अनुसार, उत्तराखण्ड के निम्नलिखित जनपदों में से किसमें नगरीय लिंगानुपात न्यूनतम था?
(a) पौड़ी गढ़वाल
(b) अल्मोड़ा
(c) पिथौरागढ़
(d) उत्तरकाशी
7. कद्दूखाल से सुरकण्डा देवी मन्दिर तक का रज्जुमार्ग (रोपवे) स्थल उत्तराखण्ड के निम्नलिखित जनपदों में से किसमें स्थित है?
(a) चमोली
(b) टिहरी गढ़वाल
(c) पौड़ी गढ़वाल
(d) उत्तरकाशी
8. 1994 के उत्तराखण्ड जन आन्दोलन की शुरुआत निम्नलिखित में से किस स्थान से हुई थी?
(a) पौड़ी
(b) टिहरी
(c) हरिद्वार
(d) नैनीताल
9. उत्तराखण्ड में अंग्रेजी शिक्षा कब प्रारम्भ हुई?
(a) 1830
(b) 1839
(c) 1835
(d) 1840
10. निम्नलिखित में से कौन सा परम्परागत आभूषण नहीं है?
(a) खगवाली
(b) लाबी
(c) वेणीफूल
(d) मुरगावी
11. किस परमार शासक ने तिब्बत पर तीन बार आक्रमण किया?
(a) महीपत शाह
(b) श्याम शाह
(c) फतेह शाह
(d) प्रदीप शाह
12. निम्नलिखित में से किसने टिहरी में 'हीवेट संस्कृत पाठशाला' की स्थापना की थी?
(a) भवानी शाह
(b) प्रताप शाह
(c) कीर्ति शाह
(d) नरेन्द्र शाह
13. 'रम्माण' उत्सव किस स्थान पर मनाया जाता है?
(a) सैलूण डूंगरा
(b) सुमाड़ी
(c) सकमुंडा
(d) जाखधार
14. उत्तराखण्ड की किस जनजाति में परम्परागत पंचायत को 'खुमड़ी' के नाम से जाना जाता है?
(a) थारू
(b) जौनसारी
(c) भोटिया
(d) राजी
15. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
कथन I : कुमाऊँ परिषद् की स्थापना 1916 में हुई थी।
कथन II : बाद में इसका भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में विलय कर दिया गया।
उपरोक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?
(a) केवल I
(b) केवल II
(c) I और II दोनों
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
16. उत्तराखण्ड पंचायती राज अधिनियम किस वर्ष अस्तित्व में आया?
(a) 2016
(b) 2010
(c) 2020
(d) 2018
17. ऐपण कला में प्रयुक्त होने वाला सफेद पदार्थ 'बिस्वार' किससे बनाया जाता है?
(a) गेहूँ
(b) चावल
(c) तिल
(d) जौ
18. भारत सरकार द्वारा उत्तराखण्ड की किस जनजाति को 'आदिम जनजाति' का दर्जा दिया गया?
(a) भोटिया
(b) जौनसारी
(c) राजी
(d) थारू
19. निम्नलिखित में से कौन गाँधीजी के साथ 'दांडी यात्रा' में सम्मिलित हुये?
(a) बद्रीदत्त पाण्डे
(b) भैरव दत्त धूलिया
(c) ज्योतिराम काण्डपाल
(d) विक्टर मोहन जोशी
20. निम्नलिखित में से कौन 'धार्मिक गाथाओं' का उदाहरण है?
(a) तीलू रौतेली
(b) गंगनाथ
(c) रतुआ फड़त्याल
(d) जीतू बगड़वाल
21. 2023-24 की वार्षिक आवधिक श्रमबल सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, 2023-24 में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए बेरोजगारी दर क्या थी?
(a) 3.2 प्रतिशत
(b) 4.5 प्रतिशत
(c) 6.2 प्रतिशत
(d) 7.5 प्रतिशत
22. भारत का 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करने का लक्ष्य क्या है?
(a) 200 गीगावाट
(b) 500 गीगावाट
(c) 400 गीगावाट
(d) 600 गीगावाट
23. उत्तराखण्ड में गाँवों की सीमाओं की रक्षा के लिए किस देवता की पूजा की जाती है?
(a) भूमियाँ
(b) चौमू
(c) नैलूदानू
(d) बधाण
24. अकबर के शासनकाल में 'सरकार कुमाऊँ' किस सूबा का अंग था?
(a) आगरा
(b) दिल्ली
(c) इलाहाबाद
(d) अवध
25. प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान भारत के किस संघीय बजट में प्रारंभ किया गया था?
(a) 2020-21
(b) 2021-22
(c) 2022-23
(d) 2024-25
26. 2020 में प्रारंभ की गयी भारत सरकार की उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना कितने रणनीतिक क्षेत्रों को आच्छादित करती है?
(a) 11
(b) 12
(c) 13
(d) 14
27. "गोट वैली परियोजना" उत्तराखण्ड में किस वर्ष में प्रारंभ की गयी थी?
(a) 2018
(b) 2020
(c) 2022
(d) 2023
28. उत्तराखण्ड आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 के अनुसार, उत्तराखण्ड के किस जिले में बागवानी उत्पादन के अंतर्गत क्षेत्र अधिकतम है?
(a) ऊधमसिंह नगर
(b) उत्तरकाशी
(c) देहरादून
(d) नैनीताल
29. उत्तराखण्ड वार्षिक बजट 2025-26 के अनुसार, लैंगिक बजट के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- इसे 2007-08 में प्रथम बार प्रस्तुत किया गया था।
- इसमें योजनाओं को तीन श्रेणियों में बाँटा गया है।
- श्रेणी-I के अंतर्गत महिलाओं के लिए 100 प्रतिशत आवंटन की योजनाएँ सम्मिलित हैं। उपरोक्त कथनों में से कौन से सही हैं? (a) केवल 1 तथा 2 (b) केवल 1 तथा 3 (c) केवल 2 तथा 3 (d) 1, 2 तथा 3
30. आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा विभिन्न जनसंख्या आकार के शहरों के वर्गीकरण के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- शहरों को छः टियर के अंतर्गत वर्गीकृत किया गया है।
- टियर-I के शहरों का तात्पर्य 1 लाख तथा अधिक जनसंख्या आकार से है। उपरोक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं? (a) केवल 1 (b) केवल 2 (c) 1 तथा 2 दोनों (d) न तो 1 और न 2
31. आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 के अनुसार, वर्ष 2022-23 में भारत की कितनी प्रतिशत जनसंख्या के पास राशन कार्ड की सुविधा थी?
(a) 84 प्रतिशत
(b) 74 प्रतिशत
(c) 68 प्रतिशत
(d) 95 प्रतिशत
32. यदि 3 A B × 7 = 2 A 1 B, तो B - A है:
(a) 3
(b) 2
(c) 1
(d) 0
33. कप्तानों और सैनिकों सहित 1200 लोगों का एक समूह रेलगाड़ी में यात्रा कर रहा है। प्रत्येक 15 सैनिकों पर एक कप्तान है। समूह में कप्तानों की संख्या है:
(a) 85
(b) 80
(c) 75
(d) 70
34. 21 व्यक्तियों की एक पंक्ति में जब एक व्यक्ति 'P' को दाईं ओर चार स्थान खिसकाया जाता है, तो वह बाएँ छोर से 12वाँ व्यक्ति बन जाता है। पंक्ति के दाएँ छोर से उसका पूर्व स्थान क्या था?
(a) 14वाँ
(b) 13वाँ
(c) 12वाँ
(d) 10वाँ
35. आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, भारत के ऊर्जा तथा जलवायु क्षेत्र के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
- भारत ने गैर-जीवाश्म ईंधन स्रोतों से ऊर्जा उत्पादन की 50 प्रतिशत की स्थापित क्षमता के लक्ष्य को पार कर लिया है।
- भारत का प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन वैश्विक औसत से कम है। उपरोक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं? (a) केवल 1 (b) केवल 2 (c) 1 तथा 2 दोनों (d) न तो 1 और न 2
36. नीचे दी गई श्रृंखला में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर दिये गये विकल्पों में से कौन सी संख्या आयेगी?
12, 6, 6, 9, ?, 45, 135
(a) 32
(b) 28
(c) 24
(d) 18
37. निम्नलिखित तीन अंकीय संख्याओं पर विचार कीजिये:
574, 658, 821, 945, 256
यदि प्रत्येक संख्या के प्रथम एवं अन्तिम अंक को 1 कम कर दिया जावे, तो इस प्रकार प्राप्त संख्याओं में से कितनी संख्याएँ हैं जो मध्य अंक से विभाजित होंगी?
(a) चार
(b) तीन
(c) दो
(d) एक
38. निम्नलिखित योगफल पर विचार कीजिए:
* + 1 * + * 2 + 3 * + * 4 = 20*
उपरोक्त योगफल में * का मान है:
(a) 7
(b) 8
(c) 5
(d) 6
39. नीचे दी हुई आकृतियों में प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर दिये विकल्पों में से कौन सी संख्या उपयुक्त होगी?
(वृत्त आरेख के अनुसार)
(a) 20
(b) 26
(c) 27
(d) 22
40. नीचे पाँसे की दो स्थितियाँ दिखाई गई हैं। यदि 5 वाली सतह ऊपर है, तो सबसे नीचे वाली सतह पर संख्या है:
(a) 1
(b) 2
(c) 3
(d) 4
41. निम्न में से कौन सा युग्म AZ, EV, GT और DW के समान है?
(a) HS
(b) FV
(c) KQ
(d) FP
42. समझ और साझा भावनाओं के आधार पर, मदद के लिए कार्यवाही करना किस एक से संबंधित है?
(a) गुणपरक परानुभूति से
(b) संज्ञानात्मक परानुभूति से
(c) भावनात्मक परानुभूति से
(d) कारुणिक परानुभूति से
43. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए एवं नीचे दिए गए कूटों का उपयोग करके सही उत्तर दीजिए:
(सूची-I: संप्रत्यय - A. प्राकृतिक नियम सिद्धांत, B. उपयोगितावाद, C. कर्तव्यशास्त्र, D. सद्गुण नीतिशास्त्र)
(सूची-II: लेखक - I. थॉमस एक्विनास, II. जे. बेंथम, III. इम्मानुअल कांट, IV. अरस्तू)
कूट:
(a) A-I, B-II, C-III, D-IV
(b) A-II, B-I, C-IV, D-III
(c) A-III, B-IV, C-I, D-II
(d) A-IV, B-III, C-II, D-I
44. मानवतावादी दृष्टिकोण के संस्थापक के रूप में किसे जाना जाता है?
(a) सिगमंड फ्रायड
(b) विल्हेम वंुट
(c) कार्ल रोजर्स
(d) जॉन वॉटसन
45. किसने उद्धृत किया है कि, "हम बाहरी दुनिया में तब तक शांति नहीं प्राप्त कर सकते, जब तक हम आंतरिक शांति न प्राप्त कर लें"?
(a) अरबिंद घोष
(b) दलाई लामा
(c) विवेकानंद
(d) स्वामी दयानंद
46. सूचना का अधिकार अधिनियम - 2005 के प्रावधानों के अनुसार मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति कौन करता है?
(a) प्रधानमंत्री
(b) राष्ट्रपति
(c) भारत के मुख्य न्यायाधीश
(d) लोकसभा अध्यक्ष
47. निम्नलिखित में से कौन सा नोलन समिति द्वारा उल्लेखित नहीं है?
(a) सत्यनिष्ठा
(b) निःस्वार्थता
(c) आत्मनिष्ठा
(d) नेतृत्व
48. भारत सरकार ने पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए निम्नलिखित में से कौन सा जन-आन्दोलन जमीनी स्तर पर आरम्भ किया?
(a) पोषण
** (b) मिशन लाइफ**
(c) सेव अस
(d) पीएम श्री
49. अगस्त, 2025 में किस भारतीय राज्य ने प्रवासी मजदूरों के लिए 'श्रम श्री' योजना शुरू की है?
(a) उत्तर प्रदेश
** (b) पश्चिम बंगाल**
(c) ओडिशा
(d) गुजरात
50. उत्तराखंड में महाभारत वाटिका कहाँ स्थित है?
** (a) हल्द्वानी**
(b) हरिद्वार
(c) कनखल
(d) देहरादून
51. उत्तराखंड के रम्माण उत्सव के संदर्भ में निम्न में से कौन-कौन से तथ्य सही हैं?
- यह गढ़वाल क्षेत्र में प्रचलित एक आनुष्ठानिक रंगमंच परम्परा है।
- इसमें धार्मिक पूजा, कथावाचन और मुखौटा नृत्य का समन्वय होता है।
- यह साल भर बिना किसी निश्चित आनुष्ठानिक कैलेंडर के आयोजित किया जाता है। ** (a) केवल 1 और 2** (b) केवल 2 और 3 (c) केवल 1 (d) 1, 2 और 3
52. उत्तराखंड में निम्न में से कौन सी परियोजना को 2025 में पर्वतमाला परियोजना में शामिल किया गया है?
** (a) धप्पर-बाले ढुंगा रोपवे**
(b) सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे
(c) डेलो-कालिम्पोंग रोपवे
(d) नारकंडा-हातू रोपवे
53. COP-30 कहाँ आयोजित हुआ?
** (a) बेलेम, ब्राजील**
(b) बाकू, अज़रबैजान
(c) कैटोवाइस, पोलैंड
(d) पेरिस, फ्रांस
54. वर्ष 2025 में यूनेस्को मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में कौन सी भारतीय पांडुलिपि को शामिल किया गया?
** (a) भगवद्गीता**
(b) रामायण
(c) दोहावली
(d) महाभारत
55. भारत सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 15वें वित्त आयोग द्वारा प्रदत्त अनुदान के रूप में उत्तराखंड की पंचायती राज संस्थाओं को निर्गत अनुदान की ठीक-ठीक धनराशि क्या है?
(a) ₹ 96.314 करोड़
** (b) ₹ 94.236 करोड़**
(c) ₹ 92.865 करोड़
(d) ₹ 89.437 करोड़
56. निम्नलिखित युग्मों में से कौन सही सुमेलित नहीं है?
(a) ऑक्सीटोसिन – हॉर्मोन
(b) एस्पार्टेम – संश्लेषित मधुरक
(c) निओप्रीन – विशिष्ट रबड़
** (d) रेयॉन – रूपांतरित स्टार्च**
57. सूर्य से उनकी दूरी के आधार पर ग्रहों का सही क्रम है:
** (a) बुध, पृथ्वी, बृहस्पति, अरुण**
(b) अरुण, बुध, पृथ्वी, बृहस्पति
(c) बृहस्पति, अरुण, बुध, पृथ्वी
(d) पृथ्वी, बुध, बृहस्पति, अरुण
58. आलू चिप्स के पैकेट में भरी जाने वाली गैस है –
(a) ऑक्सीजन
(b) हाइड्रोजन
** (c) नाइट्रोजन**
(d) आर्गन
59. निम्नलिखित में से कौन सा सही सुमेलित नहीं है?
(पदार्थ) - (उपयोग)
** (a) सिल्वर ब्रोमाइड - कृत्रिम प्रकाश-संश्लेषण**
(b) सिल्वर आयोडाइड - कृत्रिम वर्षा
(c) लीथियम कार्बोनेट - गठिया के उपचार में
(d) मिल्क ऑफ मैग्नीशिया - एंटासिड
60. उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू की गई 'नंदा-गौरा योजना' का क्या उद्देश्य है?
(a) दिव्यांग विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करना
** (b) एक परिवार की अधिकतम दो लड़कियों को वित्तीय सहायता प्रदान करना**
(c) उत्पादन के क्षेत्र में ग्रीनफील्ड परियोजना उद्यम स्थापित करना
(d) विश्वविद्यालयों में महिला संकाय सदस्यों को अनुसंधान अनुदान प्रदान करना
61. समान नागरिक संहिता नियमावली, उत्तराखंड - 2025 के तहत 'सप्तपदी' शब्द का अर्थ है:
(a) अपने विधिक उत्तराधिकारी की घोषणा करना
(b) हिन्दू कानून के तहत विवाह की अमान्यता
(c) विवाह-विच्छेद
** (d) अनुष्ठान, जिसके माध्यम से हिन्दू विवाह अनुष्ठापित किया जाता है**
62. इंटरनेट को माध्यम बनाकर किसी को परेशान करने, निगरानी रखने या धमकी देने के कृत्य को कहा जाता है:
(a) साइबर फिशिंग
** (b) साइबर स्टॉकिंग**
(c) साइबर टेररिज्म
(d) काउंटरफिटिंग
63. एक प्रकार का मैलवेयर जो उपयोगकर्ता की फाइलों को एन्क्रिप्ट करता है और डिक्रिप्शन कुंजी के लिए भुगतान की माँग करता है, उसे क्या कहते हैं?
(a) स्पायवेयर
(b) एडवेयर
** (c) रैनसमवेयर**
(d) ट्रोजन हॉर्स
64. एक वायरस जो हर बार निष्पादन पर अपना सिग्नेचर बदलता रहता है, उसे क्या कहा जाता है?
(a) बूट सेक्टर वायरस
(b) पैरासिटिक वायरस
** (c) पॉलीमॉर्फिक वायरस**
(d) मैक्रो वायरस
65. दीर्घकालिक सुरक्षा के लिए किसी व्यक्ति के जीवनकाल में निम्नलिखित में से कौन सी बायोमेट्रिक विशेषता सबसे अधिक स्थिर मानी जाती है?
(a) आवाज का पैटर्न
(b) हस्ताक्षर की गतिशीलता
** (c) आइरिस पैटर्न**
(d) चेहरे की विशेषताएँ
66. किस गुप्त शासक को अश्वमेध यज्ञ करने और इसका चित्रण करने वाले सिक्के जारी करने के लिए जाना जाता है?
(a) चन्द्रगुप्त द्वितीय
** (b) समुद्रगुप्त**
(c) स्कंदगुप्त
(d) बुद्धगुप्त
67. अलाउद्दीन खिलजी ने किसके सेनापतित्व में दक्षिण राज्यों के लिए अभियान भेजे थे?
** (a) मलिक काफूर**
(b) नुसरत खान
(c) आइन उल मुल्क मुल्तानी
(d) कुतुबुद्दीन मुबारक शाह
68. माउंट आबू में नेमिनाथ के जैन मंदिर का निर्माता कौन था?
(a) हेमचंद्र
(b) जयचंद्र
** (c) वास्तुपाल और तेजपाल**
(d) पृथ्वीराज
69. मानव हृदय में, कौन सा कक्ष फेफड़ों से ऑक्सीजन युक्त रक्त प्राप्त करता है?
(a) दायाँ अलिंद
** (b) बायाँ अलिंद**
(c) दायाँ निलय
(d) बायाँ निलय
70. निम्नलिखित में से किससे एकल कोशिका प्रोटीन प्राप्त होती है?
(a) वॉल्वॉक्स
(b) स्पाइरोगाइरा
** (c) स्पाइरुलाइना**
(d) फ्यूकस
71. 1880 के दशक की शुरुआत में 'आर्य महिला समाज' की स्थापना किसने की थी?
(a) सरोजिनी नायडू
** (b) पंडिता रमाबाई**
(c) सावित्रीबाई फुले
(d) एनी बेसेंट
72. निम्नलिखित घटनाओं को कालानुक्रमिक क्रम में व्यवस्थित करें और नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनें:
I. साइमन कमीशन की नियुक्ति
II. दांडी मार्च
III. लाहौर कांग्रेस अधिवेशन (पूर्ण स्वराज)
IV. नेहरू रिपोर्ट
** (d) I, IV, III, II**
73. 'सतमाला' पहाड़ियाँ निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित हैं?
(a) राजस्थान
(b) मध्य प्रदेश
(c) कर्नाटक
** (d) महाराष्ट्र**
74. भारतीय संसद द्वारा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम निम्नलिखित में से किस वर्ष बनाया गया?
(a) 1970
** (b) 1972**
(c) 1974
(d) 1976
75. निम्नलिखित में से कौन सा देश भारत के साथ सबसे लम्बी अन्तर्राष्ट्रीय सीमा साझा करता है?
** (a) बांग्लादेश**
(b) चीन
(c) पाकिस्तान
(d) नेपाल
76. हुमायूँ के मकबरे का वास्तुकार निम्नलिखित में से कौन था?
** (a) मिरक मिर्जा गियास**
(b) हामिद अहमद
(c) मिर्जा वसीम हुसैन
(d) मास्टर पीरा
77. 1777 में एक व्यापक 'हिन्दुस्तान का नक्शा' बनाने में किस ब्रिटिश प्रशासक का नाम जुड़ा है?
(a) कॉलिन मैकेंजी
** (b) जेम्स रेनेल**
(c) अलेक्जेंडर रीड
(d) थॉमस मुनरो
78. भारत ने निम्नलिखित में से किस वर्ष में अपनी राष्ट्रीय कृषि नीति का प्रारंभ किया?
** (a) 2000**
(b) 2005
(c) 2014
(d) 2019
79. निम्नलिखित में से कौन सा राज्य कच्चे रेशम का सबसे बड़ा उत्पादक है?
** (a) कर्नाटक**
(b) तमिलनाडु
(c) असम
(d) मेघालय
80. भारत की जनगणना 2011 के अनुसार, निम्नलिखित में से किस राज्य की कुल जनसंख्या में अनुसूचित जाति की जनसंख्या का प्रतिशत सर्वाधिक है?
** (a) पंजाब**
(b) त्रिपुरा
(c) झारखण्ड
(d) छत्तीसगढ़
81. धराली में भीषण भूस्खलन (मलबा प्रवाह) वर्ष 2025 के निम्नलिखित में से किस महीने में हुआ था?
(a) जून, 2025
(b) जुलाई, 2025
(c) अप्रैल, 2025
** (d) अगस्त, 2025**
82. उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
(a) 2000
** (b) 2005**
(c) 2007
(d) 2013
83. भारतीय संविधान का कौन सा संशोधन अधिनियम नगरपालिकाओं से संबंधित है?
(a) 72वाँ
(b) 73वाँ
** (c) 74वाँ**
(d) 75वाँ
84. निम्नलिखित में से कौन भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है?
(a) कोलेरू
** (b) वूलर**
(c) लोकटक
(d) वेम्बानॉड
85. कुमाऊँ हिमालय ________ नदियों के बीच स्थित है।
(a) सतलुज एवं झेलम
(b) गंगा एवं यमुना
(c) झेलम एवं गंगा
** (d) सतलुज एवं काली**
86. मद्रास राज्य बनाम चंपाकम दोराईराजन वाद का संबंध है:
(a) ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) हेतु क्रीमीलेयर की अवधारणा से
** (b) शिक्षण संस्थाओं में आरक्षण से**
(c) वाक् एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से
(d) पुलिस प्रशासन में सुधार से
87. शिक्षा का अधिकार अधिनियम किस वर्ष में लागू किया गया था?
(a) 2009
** (b) 2010**
(c) 2011
(d) 2015
88. निम्नलिखित में से कौन सा संविधान संशोधन विधेयक भारत में लोकसभा व राज्य विधानसभाओं के एक साथ चुनाव करवाने से संबंधित है?
(a) 128वाँ संविधान संशोधन विधेयक
** (b) 129वाँ संविधान संशोधन विधेयक**
(c) 130वाँ संविधान संशोधन विधेयक
(d) 127वाँ संविधान संशोधन विधेयक
89. राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने के लिए 102वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा संविधान में कौन से नए अनुच्छेद जोड़े गए?
(a) 339 A तथा 339 B
(b) 343 A तथा 343 B
(c) 340 A तथा 341 B
** (d) 338 B तथा 342 A**
90. संघीय कार्यपालिका में शामिल है:
(a) केवल राष्ट्रपति
(b) केवल भारत के राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति
(c) राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष
** (d) राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मंत्री-परिषद् और भारत के अटॉर्नी जनरल**
91. इनमें से कौन सा संशोधन अधिनियम भूतपूर्व देशी रियासतों के शासकों के प्रिवीपर्स की समाप्ति से संबंधित है?
** (a) 26वाँ संविधान संशोधन अधिनियम**
(b) 25वाँ संविधान संशोधन अधिनियम
(c) 24वाँ संविधान संशोधन अधिनियम
(d) 29वाँ संविधान संशोधन अधिनियम
92. निम्न में से किसने 1973 में केशवानन्द भारती केस में ऐतिहासिक निर्णय सुनाने वाली सर्वोच्च न्यायालय की पीठ का नेतृत्व किया था?
** (a) न्यायमूर्ति एस. एम. सीकरी**
(b) न्यायमूर्ति पतंजलि शास्त्री
(c) न्यायमूर्ति सुब्बा राव
(d) न्यायमूर्ति ए. एन. रे
93. उत्तराखंड ने निम्नलिखित में से किस उत्पाद के लिये 'भौगोलिक सूचकांक टैग' (जी.आई. टैग) प्राप्त किया है?
(a) भोजपत्र
** (b) तेजपत्ता**
(c) नीम
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
94. 'कत्यूर घाटी' निम्नलिखित में से किस जलागम में स्थित है?
(a) टॉन्स
(b) पिण्डर
(c) सरयू
** (d) गोमती**
95. उत्तराखंड के झिरौली क्षेत्र में निम्नलिखित में से कौन सा खनिज पाया जाता है?
(a) ताँबा
** (b) मैग्नेसाइट**
(c) चूनापत्थर
(d) संगमरमर
96. 'पातली दून' निम्नलिखित में से किस राष्ट्रीय उद्यान में स्थित है?
(a) राजाजी राष्ट्रीय उद्यान
(b) गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान
** (c) कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान**
(d) फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान
97. उत्तराखंड की सबसे लम्बी नदी कौन सी है?
(a) रामगंगा
(b) अलकनन्दा
(c) भागीरथी
** (d) काली**
98. चौगरखा नस्ल उत्तराखंड के निम्नलिखित में से किस पशुधन से संबंधित है?
(a) मुर्गी
** (b) बकरी**
(c) भेड़
(d) याक
99. भारत के संविधान की छठी अनुसूची में निम्नलिखित कौन सा राज्य नहीं है?
(a) असम
(b) मेघालय
(c) त्रिपुरा
** (d) सिक्किम**
100. किस संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जनजातियों के आरक्षण को 2030 तक, दस वर्षों के लिए और बढ़ा दिया गया है?
(a) 102वाँ संविधान संशोधन अधिनियम
(b) 103वाँ संविधान संशोधन अधिनियम
** (c) 104वाँ संविधान संशोधन अधिनियम**
(d) 105वाँ संविधान संशोधन अधिनियम
UKSSSC Exam 2026: भर्ती परीक्षाओं में AI निगरानी, आधार कार्ड अनिवार्य और रेटिना स्कैनिंग लागू
चमोली जनपद GK Notes 2026 – बुग्याल, हिमनद, पर्वत, झील एवं ताल सम्पूर्ण जानकारी
उत्तरकाशी जिला GK प्रश्न 2026 | UKSSSC एवं UKPSC परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण तथ्य
रुद्रप्रयाग जनपद सम्पूर्ण जानकारी 2026 | इतिहास, भूगोल, झीलें, ग्लेशियर, मेले (UKSSSC / UKPSC Notes)
